विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Farah Khan की सौतेली बहन 90s की रही थी बड़ी स्टार, हिट करियर के बाद अचानक छोड़ा बॉलीवुड

Published: Wed, 25 Jun 2025 05:11 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jun 2025 06:19 PM (IST)

Farah Khan Sister: बॉलीवुड की फेमस फिल्ममेकर और डांस कोरियोग्राफर फराह खान की एक सौतेली बहन भी हैं, जो सिनेमा ...और पढ़ें

फराह खान की सौतेली बहन है ये एक्ट्रेस (फाइल फोटो)

फराह खान की सौतेली बहन है ये एक्ट्रेस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं

  2. फराह खान संग रहा है ये रिश्ता

  3. राजेश खन्ना की मूवी से किया डेब्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में कई फिल्मी सितारे ऐसे रहे, जिन्होंने अपने हुनर से रातोंरात शोहरत हासिल कर ली थी। इस मामले में हिंदी सिनेमा की फेमस फिल्ममेकर और डांस कोरियोग्राफ फराह खान की सौतेली बहन अभिनेत्री सबीहा (Actress Sabeeha) का नाम भी शामिल होता है। 

एक वक्त हुआ करता था कि सबीहा बॉलीवुड की सबसे टैलेंट और खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शुमार थीं। लेकिन करियर के पीक पर आकर उन्होंने अचानक से बॉलीवुड को छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि अब वह कहां हैं और क्या करती हैं। 

कहां गुम हैं एक्ट्रेस सबीहा

अक्षय कुमार के संग फिल्म खिलाड़ी में नजर आने वाली सबीहा को भला कौन भूल सकता है। 90 के दशक में उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम करके शोहरत हासिल की थी। बतौर अभिनेत्री सबीहा ने सुपरस्टार राजेश खन्ना की फिल्म अनोखा रिश्ता से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। 

ये भी पढ़ें- न सेट, ना ज्यादा खर्चा... सिर्फ साढ़े तीन घंटे में शूट हुआ था Katrina Kaif का ये सुपरहिट आइटम सॉन्ग

sabeeha

लेकिन करीब 30 साल पहले आई उनकी आखिरी फिल्म जय विक्रांता के बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की डगर को छोड़ दिया और फिर एयर होस्टेस बनकर अपना नया करियर शुरू किया। ई टाइम्स के अनुसार सबीहा ने शादी नहीं की और वह मुंबई में अपनी मां की देखभाल करती हैं। 

actresssabeeha

सोशल मीडिया पर सबीहा एक्टिव नहीं हैं और वह लाइमलाइट से भी दूर रहती हैं। जिसकी वजह से उनकी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी मिलना मुश्किल है। लेकिन इस बात में कोई दोहराए नहीं है कि सबीहा एक समय पर बॉलीवुड की बेहद गॉर्जियस अभिनेत्री रही थीं। 

राजेश खन्ना संग विवाद

खबरों की मानें तो डेब्यू फिल्म अनोखा रिश्ता के बाद सबीहा की मां अमीता ने राजेश खन्ना को लेकर ये आरोप लगाए थे कि फिल्म के सेट पर राजेश ने उनकी बेटी के साथ बदसलूकी की थी। उस वक्त राजेश खन्ना बहुत बड़े स्टार थे और इससे सबीहा के करियर पर एक तरह से ब्रेक लग गया और 4 साल तक उनको इंडस्ट्री में काम नहीं मिला। लेकिन सबीहा ने हार नहीं मानी और फिर खिलाड़ी से जोरदार कमबैक किया। सबीहा की प्रमुख फिल्में इस प्रकार हैं-

  • अनोखा रिश्ता

  • बाप नंबरी बेटा दस नंबरी

  • 100 दिन

  • खिलाड़ी

  • जालिम

  • जय विक्रांता

फराह खान संग सबीहा का रिश्ता

सबीहा के पिता का नाम कामरान खान था। सबीहा की मां अमीता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्ट्रेस भी रहीं और उन्होंने कामरान संग निकाह किया था। बता दें कि वह कामरान की दूसरी पत्नी थीं, इससे पहले उन्होंने मेनका ईरानी संग शादी की थी, जो फराह खान और साजिद खान की मां थीं। इस तरह से सबीहा इन दोनों की सौतली बहन हुईं।

ये भी पढ़ें-  Om Shanti Om में शाह रुख खान ने पहना था 70s के इन सुपरस्टार्स के कपड़े, दीपिका का लुक भी नहीं था ओरिजिनल