22 साल बाद आ रहा Shah Rukh Khan की इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल, ओरिजिनल कास्ट संग वापसी कर रहीं फराह खान!
फराह खान (Farah Khan) 12 साल बाद बतौर निर्देशक वापसी कर रही हैं और वो भी शाह रुख खान (Shah ...और पढ़ें

शाह रुख की इस फिल्म से फराह का कमबैक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सीक्वल फिल्मों की लिस्ट में अब एक नाम शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की क्लासिक कल्ट मूवी भी जुड़ गया है। डॉन 2 के सालों बाद शाह रुख सीक्वल में नजर आने वाले हैं, जो 2 दशक पहले बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप चुकी है।
दिलचस्प बात यह है कि शाह रुख खान की फिल्म के सीक्वल को फराह खान (Farah Khan) डायरेक्ट करेंगी। फराह 12 साल बाद बतौर डायरेक्टर वापसी करेंगी और वह भी शाह रुख के साथ। उन्होंने बॉलीवुड में शाह रुख की फिल्म से ही डेब्यू किया था और अब वापसी भी अपने खास दोस्त के साथ ही करेंगी।
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी पहली फिल्म
फराह खान ने यूं तो कुछ दिन पहले हिंट दिया था कि वह वापसी का मन बना रही हैं और उनकी कमबैक फिल्म शाह रुख के साथ ही होगी। अब एक रिपोर्ट में पता चला है कि शाह रुख की 22 साल पुरानी फिल्म का सीक्वल आ रहा है। इस फिल्म ने दो दशक पहले 70 करोड़ के पार कलेक्शन किया था।
12 साल फिर बनेगी शाह रुख और फराह की जोड़ी
इस कल्ट मूवी की कहानी, गाने और डायलॉग्स काफी पॉपुलर हुए थे। फराह खान ने इसी फिल्म से अपना डारेक्टोरियल डेब्यू किया था। यह फिल्म है मैं हूं ना (Main Hoon Na)। जी हां, 22 साल बाद मैं हूं ना का सीक्वल आ रहा है।
मैं हूं ना 2 की कहानी
बताया जा रहा है कि फराह खान फिल्म की स्क्रिप्टिंग लॉक हो गई है और शाह रुख को भी कहानी काफी पसंद आई है। इस बार एक्टर डबल रोल में नजर आने वाले हैं। कहानी नई होगी, लेकिन किरदार पुराने ही रहेंगे। ओरिजिनल स्टार कास्ट को रिप्लेस नहीं किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 6300 करोड़ के मालिक Shah Rukh Khan सिर्फ ये तीन चीज खाकर गुजार सकते हैं पूरी जिंदगी, जानकर रह जाएंगे हैरान!
मैं हूं ना 2 की स्टार कास्ट
बात करें मैं हूं ना 2 की कहानी की तो फिल्म देशभक्ति से भरपूर होगी। मेजर राम (शाह रुख) देश को मिले नए थ्रेट से बचाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी में थ्रिल, एक्शन के साथ-साथ रोमांस और कॉमेडी भी होगा। फिल्म के स्क्रीनप्ले का जिम्मा आकाश कौशिक के पास है।
