विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: फ्री में OTT पर नहीं देख पाएंगे Ramayana, देने होंगे अलग से पैसे! मेकर्स ने बनाया धांसू मास्टरप्लान?

Published: Fri, 23 Oct 2026 04:16 PM (GMT+05:30)

भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्म रामायणम् दीवाली पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। अब फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर एक एक्सक्लुसिव जानकारी हमारे हाथ लगी है।

ओटीटी पर 'रामायणम्' के लिए बना मास्टरप्लान

ओटीटी पर 'रामायणम्' के लिए बना मास्टरप्लान

HighLights

  1. OTT पर फ्री में नहीं देख पाएंगे रामायणम्

  2. फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

  3. 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म अगर रामायणम् को कहा जाए, तो यह गलत नही होगा। फिल्म दीवाली पर रिलीज होने जा रही है।

इस वक्त जमकर प्रमोशन्स चल रहे है। मेकर्स ने फिल्म को ग्लोबली हिट बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। अब इसी बीच हमारे हाथ फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर एक जबरदस्त जानकारी हाथ लगी है।

ओटीटी पर फ्री में नहीं देख पाएंगे रामायणम्?

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), सई पल्लवी (Sai Pallavi), यश (Rocking Star Yash), रवि दुबे और सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर इस फिल्म (Ramayana) को नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) ने निर्मित किया है और नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने निर्देशित किया। फिल्म की रिलीज डेट के बाद दर्शकों के मन में ये भी सवाल है कि ओटीटी पर फिल्म को कब और कहां देख पाएंगे।

WhatsApp Image 2026-10-13 at 11.39.22 AM

अब इसी को लेकर हमें एक्सक्लुसिव जानकारी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल प्रीमियर के लिए जियोहॉटस्टार के साथ साझेदारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म को हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि इस स्ट्रीमिंग में एक दिलचस्प मोड़ भी है।

एक सोर्स ने एक्सक्लुसिव हमें जानकारी दी है कि, फिल्म को हॉटस्टार पर स्ट्रीम तो किया जाएगा, लेकिन पे-पर-व्यू के साथ। जी हां, प्लेटफॉर्म की सामान्य सब्सक्रिप्शन लाइब्रेरी में शामिल करने के बजाय रामायण को केवल पे-पर-व्यू यानी हर बार फिल्म देखने के लिए अलग से पैसे देने के साथ देखना होगा। अगर आसान भाषा में कहें तो रामायणम् को आप हॉटस्टार पर फ्री में नहीं देख पाएंगे। आपको फिल्म देखने के लिए पैसे देने होंगे और जितनी बार आप फिल्म देखेंगे उतनी बार आपको भुगतान करना होगा। हालांकि इस पर अभी कोई बड़ा अपडेट टीम की तरफ से नहीं आया है।

WhatsApp Image 2026-10-19 at 11.32.33 AM (1)

कब रिलीज हो रही फिल्म? 

आपको बता दें कि रामायणम् (Ramayana Release Date) दीवाली पर रिलीज हो रही है। फिल्म को 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 40 से ज्यादा भाषाओं में रिलीज हो रही है। वहीं फिल्म का पेड प्रीव्यू भी 4 नवंबर को शाम को शुरू हो जाएगा।

मेकर्स ने 300 पेड प्रीव्यू शोज का प्लान बनाया है, जिसमें दर्शक फिल्म को देख पाएंगे। वहीं फिल्म एडवांस बुकिंग (Ramayana Advance Booking) में भी धांसू कमाई कर रही है।

WhatsApp Image 2026-10-19 at 11.32.33 AM

कल तक के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म करीब 5 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम, सई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखने वाले हैं। अब देखना यह है कि 4000 करोड़ के बजट में बनी रामायण दुनियाभर में क्या धमाल करती है।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana पर बरसी 'श्रीराम' की कृपा, 1 लाख से ज्यादा बिकी टिकटें; 2 दिन की कमाई कर देगी हैरान

यह भी पढ़ें- 'बर्बाद करे अल्फाज मेरे...' रणबीर कपूर ने भरे मंच पर मांगी माफी; Ramayana के इवेंट पर फिसली थी एक्टर की जुबान