Move to Jagran APP

Exclusive: प्रियंका और निक की शादी में मेहमानों के लिए होंगे यह खास व्यंजन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करने जा रहे हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 11:00 AM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 07:52 AM (IST)
Exclusive: प्रियंका और निक की शादी में मेहमानों के लिए होंगे यह खास व्यंजन
Exclusive: प्रियंका और निक की शादी में मेहमानों के लिए होंगे यह खास व्यंजन

जोधपुर। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी जोधपुर में भव्य तरीके से होने जा रही है। दोनों मुंबई से गुरुवार सुबह जोधपुर के रवाना हुए और अब वे जोधपुर पहुंच चुके हैं, जहां पर शादी से जुड़ी सभी रस्में होना हैं। इस बीच हम आपके लिए इस भव्य शादी से जुड़ी एक्सक्लूसिव खबर लेकर आए हैं और वह है मेहमाननवाजी को लेकर।

loksabha election banner

जी हां, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खास तौर पर मेहमानों के खान-पान का ध्यान रखने के लिए स्पेशल शेफ खास तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर रहे हैं। जागरण डॉट कॉम के संवाददाता को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि, मेहमानों के लिए खास तौर पर स्वादिष्ट व्यंजन होंगे। इसमें इंडियन और कॉन्टीनेंटल फूड शामिल किया जाएगा। मतलब मेहमानों को इंडियन के साथ-साथ कॉन्टिनेंटल फूड परोसा जाएगा। उम्मेद भवन पैलेस में शादी के खाने की पूरी देख-रेख संभाल रहे शेफ ने बताया है कि, सांगरी की सब्जी, बाजरे की रोटी, मक्के की रोटी, राजस्थानी कड़ी पकोड़े, राजस्थानी थाली, दाल बाटी चूरमा सहित 70 से 80 पकवाल खास तौर पर तैयार किए जा रहे हैं।

जोधपुर के खास व्यंजन

भव्य शादी में मेहमानों के लिए जहां एक ओर इंडियन और कॉन्टिनेंटल व्यंजन होंगे। वही जोधपुर के खास व्यंजनों को भी पसोसा जाएगा। इसमें जोधपुरी घेवर खास तौर पर परोसा जाएगा। 

विदेशी मेहमानों के लिए व्यंजन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के करीबी इस शादी में शामिल होंगे। निक के करीबी अमेरिका से पहुंचे हैं। इसलिए उनके पास इंडियन और कॉन्टिनेंटल डिशेज का अॉप्शन होगा। कॉन्टिनेंटल और चाइनीज फूड रखा जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: श्रीसंत के बाद अब रोमिल की आंखों में आए आंसू, हुए इमोशनल

आपको बता दें कि, प्रियंका और निर कुछ देर पहले जोधपुर पहुंचे हैं। 29 नवंबर से विभिन्न रस्मों की शुरुआत होना है। बताया जा रहा है कि, गुरुवार को मेहंदी की रस्म होगी।  

यह भी पढ़ें: दुल्हन बनने जा रही प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें देखिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.