Move to Jagran APP

दुल्हन बनने जा रही प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें देखिए

प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ जोधपुर में शादी करने जा रही हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 09:12 AM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 09:52 AM (IST)
दुल्हन बनने जा रही प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें देखिए
दुल्हन बनने जा रही प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें देखिए

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी में महज कुछ दिन बाकी रह गए हैं। दोनों फिलहाल मुंबई में हैं। प्रियंका इस बीच मंगलवार शाम एक इवेंट में शामिल हुई। यहां की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिसे हम आपको दिखाने जा रहे हैं।

loksabha election banner

प्रियंका मुंबई के जे डब्लू मैरियट होटल में हुए एक इवेंट में शामिल हुई थी। मंगलवार की शाम को हुए इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा खास मेहमान थी। एक तरफ जहां प्रियंका अपनी शादी की तैयारियों को लेकर व्यस्त हैं वहीं दूसरी तरफ वे अपने बाकी कामों को भी कर रही हैं। 

इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आई। शादी को लेकर हम आपको लगातार अपडेट्स देते आ रहे हैं। आपको बता दें कि, अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा जोधपुर में शादी करने जा रही हैं। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि, यह शादी भव्य होगी। 

यह भी पढ़ें: Exclusive: प्रियंका और निक की 'करोड़ों' की शादी में सारी रस्में होंगी एक जगह

दोनों की शादी को लेकर 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सगाई, हल्दी और मेहंदी की अन्य रस्में होंगी। जानकारी के मुताबिक अभी तक इस सभी आयोजन के लिए करीब 3 करोड़ 93 लाख रूपए खर्च कर दिए गए हैं। प्रियंका और निक जोनास की शादी को लेकर तैयारियों हो चुकी हैं और दोनों मुंबई में हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई और शादी के कार्यक्रम में मात्र उनके परिवार वाले और उनके खास करीबी दोस्त शामिल होंगे। सूत्रों की माने तो हल्दी, सगाई और मेहंदी के लिए ही ढेरों पैसा खर्चा किया जा रहा है। सभी रस्में और शादी उम्मेद भवन पैलेस में ही होगी l

यह भी पढ़ें: क्या ऐसी होगी आमिर खान की महाभारत, एक हजार करोड़ लागत, अंबानी कनेक्शन

कुछ महीनों से बॉलीवुड के गलियारों में सितारों की शादी की खूब चर्चा रही। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में शादी की। इसके बाद बेंगलुर में रिसेप्शन देने के बाद मुंबई में वे रिसेप्शन देने की तैयारी कर रहे हैं। अगर बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो उनकी शादी को लेकर भी कई महीनों पहले से सुगबुगाहट रही थी। इस साल अगस्त में प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ रोका और सगाई की थी। इसके बाद से ही निक जोनास का भारत आना-जाना लगा रहा। वे कुछ दिन पहले ही दिल्ली पहुंचे थे जहां पर उनकी होने वाली पत्नी अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थी। इसके बाद दोनों मुंबई आए और अभी साथ में समय बिता रहे हैं। 

हमने आपको बताया था कि, निक और प्रियंका ने मुंबई में जमकर पार्टी की थी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका और निक जल्द जोधपुर के लिए रवाना होंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.