Move to Jagran APP

Exclusive : क्या हो गया है रणवीर और दीपिका का ब्रेकअप

दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह फिल्म 'पद्मावती' में भी साथ नज़र आएंगे। दोनों जल्द फिल्म शूट करना दोबारा शुरू करेंगे।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 01:06 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 07:08 PM (IST)
Exclusive : क्या हो गया है रणवीर और दीपिका का ब्रेकअप
Exclusive : क्या हो गया है रणवीर और दीपिका का ब्रेकअप

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। पहले रणवीर सिंह और कुछ दिन पहले विन डीजल। जी हां, दोनों के साथ दीपिका के अफेयर की बातें चलीं थीं। लेकिन क्या रणवीर और दीपिका का ब्रेकअप हो गया है?

loksabha election banner

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहली हॉलीवुड फिल्म 'xxx - रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' में वे हॉलीवुड स्टार विन डीजल के साथ नजर आई थी। यहां तक की फिल्म को प्रमोट करने के लिए हॉलीवुड स्टार विन इंडिया आए थे। इस दौरान विन और दीपिका के अफेयर को लेकर खबरें तेजी से आने लगी थी। इसका इफेक्ट दीपिका और उनके अभी तक माने जा रहे बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह पर हुआ है। अफवाहों का बाजार गर्म है, इसलिए खबरें आ रही हैं कि दोनों का ब्रेक अप हो चुका है। आपको बता दें कि, शाहिद कपूर के प्री बर्थडे बैश में दोनों आए भी अलग-अलग और गए भी अलग-अलग। इसके बाद से अफवाह है कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं है। गुरुवार को एक कार्यक्रम में जब दीपिका से रणवीर सिंह से उनके ब्रेक अप पर सवाल पूछा गया तब उन्होंने चौकते हुए कहा, 'क्या', 'कौन सी खबर'? इसके बाद जब इस बारे में और जानने की कोशिश की गई तब उन्होंने जवाब दिया 'आप बताइये मैं क्या बताऊँ। आप जो भी बोलेंगे मैं मान लुंगी।' दीपिका के इस तरह चौकने से एक बात तो साफ़ हो रही थी कि ब्रेक अप की खबर पूरी तरह से निराधार है। हालांकि दोनों को लंबे अरसे से साथ नहीं देखा गया है।

Exclusive : तो इस तरफ है दीपिका पादुकोण का पूरा ध्यान

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह फिल्म 'पद्मावती' में भी साथ नज़र आएंगे। दोनों जल्द फिल्म शूट करना दोबारा शुरू करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.