विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की बेटी होने पर भी मुश्किल रहा Esha Deol का फिल्मी सफर, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

By Priyanka SinghEdited By: Ekta Gupta
Published: Sun, 01 Nov 2026 05:09 PM (IST)

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल ने इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिये हैं लेकिन अभी भी ...और पढ़ें

'प्रताप' फिल्म में नजर आएंगी एशा देओल

'प्रताप' फिल्म में नजर आएंगी एशा देओल

HighLights

  1. 'प्रताप' फिल्म में नजर आएंगी एशा देओल

  2. धर्मेंद्र-हेमा मालिनी से तुलना होने पर तोड़ी चुप्पी

  3. मां ने दी थी एशा को जरूरी सलाह 

प्रियंका सिंह, मुंबई। फिल्मी परिवार से आने वाले कलाकारों को अक्सर अपनी मेहनत और प्रतिभा साबित करने के लिए दोहरी कसौटी पर परखा जाता है। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी एशा देओल भी इस तुलना से अछूती नहीं रही हैं। हालांकि, 25 साल के करियर में उन्होंने आलोचनाओं को नजरअंदाज कर अपने काम पर ध्यान देना सीखा है।

एशा (Esha Deol) का मानना है कि दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अच्छी कहानी सबसे जरूरी है और बॉक्स आफिस पर सफलता की असली नायक भी कहानी ही होती है। 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म प्रताप (Pratap) में एशा एक ऐसी पत्नी के रोल में हैं, जिसे उसके पति की योग्यता के कारण सम्मान मिलता है, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि सब कुछ बदल जाता है।

माता-पिता की उपलब्धियों के आधार पर होती है तुलना

फिल्म इंडस्ट्री में ऐशा को उनके माता-पिता की उपलब्धियों के आधार पर आंका जाना स्वाभाविक था, लेकिन वह इस चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तैयारी के साथ इंडस्ट्री में आई थीं। एशा कहती हैं कि लोग तो आज भी आंकते हैं, जज करते हैं। मेरे ख्याल से आज भी यह सबसे ज्वलंत विषय है। यह ऐसी लहर है, जो चलेगी, फिर रुकेगी और फिर चलेगी। आप इन चीजों से परेशान नहीं हो सकते हैं। अगर आप पर इन चीजों को असर हो रहा है, तो समझ जाइए की आप गलत पेशे में हैं।

esha (7)

हेमामालिनी ने ऐशा को दी थी ये सलाह

यह करियर की शुरुआत में ही मेरी मम्मी (Hema Malini) ने बताया था की आप इस लाइन में हैं, तो तैयार रहिए की तुलना होगी। खासकर मैं लड़की हूं, तो मेरी तुलना मम्मी से होती। लगातार जरुरत से ज्यादा देख-परख तो आज भी होती है, लेकिन आपको इस लाइन में थोड़ा बहुत ठीठ होना पड़ता है। रोने-धोने से या डरने से कुछ नहीं होता है। अपना फोकस रखो, चमड़ी मोटी करो।

esha (8)

इंडस्ट्री में एशा के 25 साल पूरे

सोचिए मैंने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं, तो मैंने अपनी चमड़ी कितनी मोटी कर ली होगी। प्रताप फिल्म में कर्मों की बात भी होगी। मैं कर्म में बहुत यकीन करती हूं, ऐसे में कहीं न कहीं मेरे कर्म अच्छे थे, तो मैं अपने माता-पिता के यहां पैदा हुई हूं। अगर इसमें लोग कहें कि मुझे मौके आसानी से मिले, तो मेरे अच्छे कर्मों की वजह से मिले हैं। मुझे लगता है कि हर किसी को अच्छा काम करना चाहिए, लोगों की मदद करनी चाहिए, इससे ज्यादा कुछ मायने नहीं रखता है।

प्रताप फिल्म थिएटर में आएगी। करियर के इस मोड़ पर जहां डिजिटल प्लेटफार्म भी काफी बड़ा हो गया है, थिएटर में आना ऐशा के लिए कितना मायने रखता है? इस पर वह कहती हैं कि कुछ भी आ जाए, लेकिन बॉक्स आफिस फिल्म इंडस्ट्री का सबसे अहम हिस्सा है। बहुत अच्छी बात है कि थिएटर में मेरी फिल्म रिलीज हो रही है, इस कहानी को थिएटर में ही देखना चाहिए।

esha (10)

कहानी है फिल्म की असली हीरो

आज के दर्शक बहुत अनप्रेडिक्टेबल हैं, उन्हें क्या अच्छा लग रहा है, क्या नहीं, कुछ कह नहीं सकते हैं। लेकिन एक बात मैं पूरे यकीन से कह सकती हूं कि पहले भी और आज भी असली हीरो, तो कहानी ही है। दो-ढाई घंटों में आप दर्शकों का कितना मनोरंजन कर पाते हैं, वह बहुत मायने रखता है। ऐसे में कलाकारों का काम है कि वह अच्छी कहानियां ढूंढे, जो बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन करे। उसके लिए आज प्रमोशन भी जरूरी हो गया है। जब ट्रेलर दिखता है, तो लोगों को समझ में आता है कि यह फिल्म आने वाली है।

मीडिया की वजह से बहुत ज्यादा प्रमोशन हो गया है। पब्लिसिटी एक अलग ही स्तर पर पहुंच गई है। लेकिन इससे एक जागरूकता आ जाती है कि फलां कलाकार की फलां फिल्म आ रही है। हम कलाकारों की भी फिर जिम्मेदारी हो जाती है कि अपनी फिल्म को प्रमोट करें, उसे लोगों तक पहुंचाएं।

अब जब एशा अभिनय में फिर से सक्रिय हो गई हैं, तो उन्हें किसी ने सलाह दी थी कि वह युवा अभिनेताओं के साथ काम करें? 

इस पर एशा कहती हैं कि हां, ऐसा मुझे कहा गया था कि मुझे युवा कलाकारों के साथ फिल्म करनी चाहिए। भाग्यशाली हूं कि इस फिल्म में अमित साध के साथ काम करने का मौका मिला है। मैंने उनका काम उनकी शुरुआती फिल्म काय पो छे से देखा है।

यह भी पढ़ें- रवीना-परिणीति के बाद Malamaal Weekly 2 में दो और खूबसूरत हीरोइनों की एंट्री, एक बिग बॉस में मचा चुकी है तहलका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।