विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 1 March: कार्तिक आर्यन ने भूल भूुलैया 3 हुई अनाउंस, एक्ट्रेस स्विनी खरा ने की सगाई

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 01 Mar 2023 09:56 PM (IST)

बुधवार का दिन बॉलीवुड की खास खबरों के साथ खत्म हुआ। कार्तिक आर्यन और अमिताभ बच्चन की नई फिल्म की ...और पढ़ें

Entertainment Top News March 1: Karthik Aryan announces Bhool Bhulaiyaa 3, actress Swini Khara gets engaged, via instagram
Entertainment Top News March 1: Karthik Aryan announces Bhool Bhulaiyaa 3, actress Swini Khara gets engaged, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 1 March: बुधवार का दिन बॉलीवुड की खास खबरों के साथ खत्म हुआ है। जहां एक ओर पठान का चाइल्ड एक्ट्रेस स्विनी खरा ने सगाई कर ली है। वहीं कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड भूल भुलैया 3 की अनाउंसमेंट हो गई है। साथ ही आज अमिताभ बच्चन ने भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है। तो चलिए नजर डालते हैं दिनभर की कुछ खास खबरों पर...

कार्तिक आर्यन ने की भूल भुलैया 3 की अनाउंसमेंट

कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस को आज नई खुशखबरी दी है। भूल भुलैया 2 के बाद अब रुह बाबा ने भूल भुलैया 3 भी अनाउंस कर दी है। बता दें कि भूल भुलैया 3 का कार्तिक आर्यन के फैस को बेसब्री से इंतजार था ऐसे में फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ फैंस काफी खुश हैं। कार्तिक आर्यन ने इसके साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

स्विनी खरा ने की सगाई, पिक्चर्स आई सामने

चीनी कम और बा बहू और बेबी फेम की चाइल्ड एक्ट्रेस स्विनी खरा (Swini Khara) ने सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर की है। ये वही स्वीनी हैं जो फिल्म एमएस धोनी में जयंती के किरदार में नजर आईं थीं। हाल ही में स्विनी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड उर्विश देसाई से सगाई की है। स्विनी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई की पिक्चर्स भी शेयर की हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर..

पठान का थिएटर्स में धमाल जारी, 35वें दिन की इतनी कमाई

पठान का कलेक्शन 35वें दिन भी जारी है। फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिर भी पठान, सेल्फी और शहजादा को पछाड़ते हुए 35वें दिन भी थिएटर्स में अपनी पकड़ बनाए हुए है। पठान ने भारत में अब तक 526.48 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 1023 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। पिछले 34 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने 35वें दिन 0.77 - 0.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 35वें दिन फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार में थोड़ी कमी देखने को मिली है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

अमिताभ बच्चन ने अनाउंस किया अपना अगला प्रोजेक्ट

अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब अमिताभ ने उनके फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट भी कर दी है। बिग बी का अगला प्रोजेक्ट 'सेक्शन 84' होगा। रिलायंस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता करेंगे। जो एक कोर्टरूम ड्रामा होगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल प्ले करने जा रहे हैं। बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर..

ज्विगाटो का ट्रेलर हुआ रिलीज

अपनी कॉमेडी से हंसाने-गुदगुदाने वाले कलाकार कपिल शर्मा अपनी आने वाली फिल्म ज्विगाटो में एक संजीदा किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में कपिल एक मिडिल क्लास फैमिली मैन के रोल में हैं, जिसे आर्थिक कारणों से एक फूड ऐप के लिए डिलीवरी मैन का काम करना पड़ता है। नंदिता दास निर्देशित फिल्म की कहानी कोरोना पैनडेमिक के बाद के कालखंड में सेट की गयी है, जब लॉकडाउन और दूसरे प्रतिबंधों के कारण कई लोगों को नौकरियों से हाथ धोना पड़ा था। यहां पढ़ें पूरी खबर...