विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 6th March: प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' का ट्रेलर, शिल्पा ने परिवार संग किया होलिका दहन

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 06 Mar 2023 10:48 PM (IST)

Entertainment Top News 6th March मनोरंजन की दुनिया में 6 मार्च को प्रियंका चोपड़ा जोनस की वेब सीरीज सिटाडेल का ...और पढ़ें

Priyanka Chopra, Citadel Trailer, Shilpa Shetty, Holika Dahan, Shilpa Shetty Holika Dahan, Holi 2023
Priyanka Chopra, Citadel Trailer, Shilpa Shetty, Holika Dahan, Shilpa Shetty Holika Dahan, Holi 2023

 नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 6th March: सोमवार यानी 6 मार्च का दिन मनोरंजन की दुनिया में खास खबरों के साथ खत्म हो रहा है।  प्रियंका चोपड़ा जोनस की वेब सीरीज सिटाडेल का ट्रेलर रिलीज हुआ। तो दूसरी और रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ होलिका दहन किया। तो चलिए डालते हैं शान की कुछ खास खबरों पर...

प्रियंका चोपड़ा की स्पाइ वेब सीरीज 'सिटाडेल' का ट्रेलर

प्रियंका चोपड़ा जोनस की वेब सीरीज सिटाडेल का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ। इस सीरीज के क्रिएटर रूसो ब्रदर्स हैं। सिटाडेल के पहले दो एपिसोड्स 28 अप्रैल को स्ट्रीम किये जाएंगे, जबकि 26 मई से हर हफ्ते नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणबीर कपूर

सोमवार शाम मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट रणबीर कपूर को चार महीने की बेटी राहा कपूर के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान रणबीर ने अपने हाथों से बेटी का चेहरे को छुपाया हुआ है। इस दौरान एक्टर ऑल-ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं जबकि बेबी राहा ने व्हाइट कपड़ों में नजर आई। यहां पढ़ें पूरी खबर...

कवि खान के निधन पर अदनान सामी ने जताया शोक

पाकिस्तानी एक्टर कवि खान का 80 साल की उम्र में कनाडा में निधन हो गया। खबरों की माने तो पिछले कुछ समय से वह कैंसर से पीड़ित थे। अभिनेता के बेटे अदनान कवि ने अपने अब्बू के निधन की पुष्टि की। एक्टर के निधन पर बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ किया होलिका दहन

6 मार्च को शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ अपने बंगले में होलिका दहन किया गया, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों, पति राज और मां के साथ नजर आ रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

रिलीज हुआ राजकुमार राव स्टारर भीड़ का टीजर

राजकुमार राव और अनुभव सिन्हा की मोस्ट अवेटेड फिल्म भीड़ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर में लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के सामने आने वाली चुनौतियों को बेहद करीब से दिखाया गया है। टीजर को देख आम लोगों को लॉकडाउन में उठाई गई परेशानियां याद आ गईं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

यह भी पढ़ें- Holi 2023 Box Office: 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज से पहले जानिए बॉक्स ऑफिस पर कैसे रहे हैं होली के रंग?