विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 2nd October: थलपति विजय की फिल्म 'लियो' पर बड़ा अपडेट, '12वीं फेल' का मोशन पोस्टर जारी

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Mon, 02 Oct 2023 10:05 PM (IST)

Entertainment Top News 2nd October थलपति विजय और संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म लियो का इंतजार उनके फैंस लंबे ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट की पांच बड़ी खबरें / फोटो- सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट की पांच बड़ी खबरें / फोटो- सोशल मीडिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली । Entertainment Top News 2nd October: जल्द ही थलपति विजय और संजय दत्त की जोड़ी 'लियो' के जरिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फैंस भी दोनों की जोड़ी को साथ में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसके अलावा विधु विनोद चोपड़ा ने विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें...

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' पर बड़ा अपडेट

साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लियो' (Leo) का ट्रेलर जल्द ही धमाका करने वाला है। थलपति विजय और संजय दत्त स्टारर एक्शन थ्रिलर 'लियो' के फर्स्ट पोस्टर के बाद से ही फैंस के बीच क्रेज बना हुआ है। काफी समय से फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। फाइनली अब ट्रेलर रिलीज डेट का एलान भी कर दिया गया है। लोकेश कनगराज के द्वारा निर्देशित 'लियो' इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला पोस्टर जून 2023 में रिलीज हुआ था और तब से फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर काफी दिनों से 'लियो ट्रेलर' ट्रेंड कर रहा था, जिससे जाहिर होता है कि फैंस किस कदर ट्रेलर देखने के लिए बेताब हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Parineeti Chopra को Akshay Kumar देंगे बेहद 'कीमती' तोहफा

Mission Raniganj: परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार स्टारर 'मिशन रानीगंज' को रिलीज के बस कुछ ही दिन बचे हैं। ये फिल्म परिणीति के लिए बेहद खास है, क्योंकि शादी के बाद ये उनकी पहली मूवी होगी। 24 सितंबर को हुई परिणीति की शादी में भले ही उनके को-स्टार अक्षय कुमार शामिल न हो पाए थे, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस के लिए गिफ्ट तैयार कर रखा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

इन सेलेब्स ने दी बापू को श्रद्धांजलि

2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए काफी खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। बापू ने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में आज उनकी जयंती पर राजनेता से लेकर अभिनेता अनुपम खेर, अजय देवगन और कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता को याद करते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Thank You For Coming को लेकर स्ट्रेस में हैं Anil Kapoor

भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' इन दिनों चर्चा में है। 'ऑर्गेज्म' पर आधारित फिल्म का 'टोरंटो इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल' में प्रीमियर भी हुआ था। एक तरफ फैंस इस बोल्ड मूवी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, दूसरी ओर रिया कपूर के पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) इस फिल्म को लेकर चिंता में हैं। जानिए क्यों। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' का मोशन पोस्टर जारी

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से अपने फैंस को दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने आज यानी 2 अक्टूबर को विक्रांत की आने वाली फिल्म '12वीं फेल' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। विक्रांत मैसी की यह फिल्म इसी महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में उनके फैंस के बीच भी इसका क्रेज अभी से देखने को मिल रहा है। हर कोई फिल्म का ट्रेलर देखना चाहता है, उनका ये इंतजार भी अब जल्द खत्म होने वाला है। यहां पढ़ें पूरी खबर...