विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment Top News 28 April: जिया खान डेथ केस में बरी हुए सूरज पंचोली, रिलीज हुई 'पोन्नियिन सेल्वन 2'

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 28 Apr 2023 12:41 PM (IST)

Entertainment Top News 28 April 2023 जिया खान डेथ केस की 10 सालों के लंबे ट्रायल के बाद शुक्रवार को ...और पढ़ें

Entertainment Top News 28 April 2023, Twitter
Entertainment Top News 28 April 2023, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 28 April 2023: जिया खान सुसाइड केस में 10 सालों के लंबे इंतजार के बाद आज सीबीआई की स्पेशल अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। इसके अलावा मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन भी रिलीज कर दी गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

जिया खान केस में कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

3 जून साल 2013 को जिया खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 25 साल की कम उम्र में उनका निधन हुआ था। एक्ट्रेस की डेथ के बाद जिया खान की मां राबिया अमिन ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर उन्हें हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद एक्टर को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, बाद में वह जमानत पर बाहर आ गए थे। मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने जिया खान मामले में 20 अप्रैल 2023 को दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद शुक्रवार तक अपना फैसला सुरक्षित रखा था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

पोन्नियिन सेल्वन 2 थिएटर्स में हुई रिलीज

कॉलीवुड के मास्टरमाइंड डायरेक्टर मणिरत्नम की पोन्नियिन सेल्वन 2 (Ponniyan Selvan 2) शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म का पहला पार्ट नवंबर 2022 में रिलीज हुआ था, जिसे दुनियाभर में सराहना मिली थी। पोन्नियिन सेल्वन की शानदार सफलता के बाद दर्शक PS 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब चोल साम्राज्य पर आधारित ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है। रिलीज के साथ ही PS 2 ने ग्रैंड ओपनिंग की है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की बेहद अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

KKBKKJ ने सातवें दिन कमाए इतने करोड़

किसी का भाई किसी की जान के लिए बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस करना मुश्किल होता जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए अभी सात दिन ही हुए है, लेकिन KKBKKJ की रफ्तार धीमी पड़ गई है। गुरुवार को फिल्म ने एक हफ्ते में अब तक की सबसे कम कमाई की है। सलमान खान के फैंस के लिए ईद बेहद स्पेशल होती है। भाईजान इस खास मौके पर फिल्म रिलीज कर अपने फैंस को ईदी देते हैं। हालांकि, कोविड की वजह से पिछले कुछ सालों से वो ऐसा नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में किसी का भाई किसी की जान का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की हुई घोषणा

गुरुवार शाम से देर रात तक चले 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह में फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 2022 में रिलीज हुई फिल्मों और इससे जुड़े कलाकारों को दिये गये। इस बार अवॉर्ड फंक्शन की मेजबानी सलमान खान ने की। कई सितारों ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से इवेंट में चार चांद लगाये। मुंबई के जियो सेंटर में आयोजित समारोह के रेड कारपेट पर तमाम सेलिब्रिटीज ने उपस्थिति दर्ज करवायी। इस बार राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस और गंगूबाई काठियावाड़ी को बेस्ट फिल्म घोषित किया गया। विजेताओं की पूरी लिस्ट यहां दी गयी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

किसी का भाई किसी की जान, भोला, दसरा और शाकुंतलम जैसी कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस अपना बिजनेस बचाने के लिए मशक्कत कर रही है। वीकेंड पर ठीक-ठाक कलेक्शन करने के बाद वर्क डेज पर इन फिल्म की हालत खस्ता हो गई। कुछ ने थोड़ा बहुत तो, किसी ने ना के बराबर कलेक्शन किया। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का हाल। यहां पढ़ें पूरी खबर...