Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 21 Feb: पठान ने मारी 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, पाकिस्तान पर हमलावर हुए जावेद अख्तर...

    Entertainment Top News 21 February मंगलवार को शाह रुख खान की पठान ने 21 फरवरी को 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। वहीं लेखक जावेद अख्तर ने 26/ 11 को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला किया। यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Tue, 21 Feb 2023 05:57 PM (IST)
    Hero Image
    Entertainment Top News 21 February: Twitter Photos

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 21 February: मंगलवार को मनोरंजन जगत से कई दिलचस्प खबरें सामने आई। शाह रुख खान की पठान ने 21 फरवरी को 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। वहीं, लेखक जावेद अख्तर ने 26/ 11 को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला किया। यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पठान हुई 1000 करोड़ क्लब में शामिल

    सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान ने डोमेस्टिक मार्किट में 497.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। यह सिर्फ हिंदी भाषा का कनेक्शन है। अगर इसमें तमिल और तेलुगु भाषा में होने वाले कनेक्शन को मिला दें, तो यह कुल 515.67 करोड़ हो जाएगा। 1000 करोड़ का बिजनेस कर यह मूवी पांचवी फिल्म बन गई है। कमाल की बात यह है कि यह आंकड़े तब के हैं, जब पठान फिल्म चाइनीज मार्केट में रिलीज नहीं हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार आएंगे नजर

    फिल्म भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अक्षय कुमार को बॉलीवुड के उभरते सितारे के तौर पर देखा जा रहा था। बीते साल ब्लॉकबस्टर फिल्म हेरा-फेरी के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को कास्ट करने की खबर सामने आई थी। वहीं, अब शहजादा के गिरते कलेक्शन के बीच हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की वापसी की खबर सुनने को मिल रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    ऑस्कर के लिए यूएस रवाना हुए राम चरण

    राण चरण अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में राज करते हैं। एक्टर के लिए ये साल बहुत खास है। जहां उनकी फिल्म आरआरआर का सॉन्ग ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो गया है वहीं इस साल राम चरण के घर नन्हा मेहमान भी आने वाला है। अब एक्टर ऑस्कर 2023 के समारोह के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं। हालांकि इन सभी से इतर उनके खास लुक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। राम चरण हैदराबाद एयरपोर्ट पर नंगे पैर, काले कपड़े पहने सिर पर टीका लगाए नजर आए। जिसे देख उनके फैंस हैरान रह गए। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

    जावेद अख्तर पाकिस्तान में 'फैज' के लिए रखे गए एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जावेद अख्तर के अलावा कई पाकिस्तानी कलाकार भी शामिल हुए। यहां जावेद अख्तर ने मुंबई हमले के मुद्दे को छेड़ा और कहा, मुंबई हमले के आरोपी इजिप्ट और नार्वे से नहीं आए, वो यहीं खुलेआम घूम रहे हैं। अब राइटर और एक्टर जावेद अख्तर के इस बयान की हर तरफ तारीफ हो रही है। जावेद के इस बेबाक अंदाज को भी खासा पसंद किया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    तू झूठी मैं मक्कार का नया गाना रिलीज

    रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की आने वाली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का नया गाना  'शो मी द ठुमका'  (Show Me The Thumka) रिलीज हो चुका है। ये वहीं गाना है जिसकी एक झलक ट्रेलर में दिखाई गई थी। गाने को कुछ ही देर पहले मेकर्स ने रिलीज किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...