Entertainment News LIVE 12 Dec: एशिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण
<p>Entertainment News LIVE 12 Dec: एक्ट्रैस अलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण एशिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल है। एक सर्वे के दौरान इस बात की जानकारी सामने आई। लंदन की 'Eastern Eye'साप्ताहि क मैगजीन ने यह सर्वे कराया है। इसके बाद अलिया भट्ट को इस साल की सबसे खूबसूरत महिला और दीपिका पादुकोण इस दशक की सबसे ब्यूटीफुल महिला चुना गया। बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन वोटिंग के जरिए सर्वे किया गया। </p>
अक्षय कुमार से क्लैश पर पहली बार बोले सलमान
सलमान ख़ान की कोई ना कोई फ़िल्म हर साल ईद पर रिलीज़ होती है। इस बार ईद पर अक्षय कुमार की फ़िल्म लक्ष्मी बॉम्ब भी रिलीज़ होने वाली है। ऐसे में सलमान की राधे और अक्षय की लक्ष्मी बॉम्ब की सीधी टक्कर होगी। इस पर सलमान ख़ान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्लिक करके पढ़िए-
इतिहासकार ने बताया पानीपत में दिखा गया ग़लत तथ्य
पानीपत में भरतपुर के राजा सूरजमल को लेकर दिखाए गए तथ्य को इतिहासकार अलग राय रखते हैं। उनका मानन है कि सूरजमल ने मराठाओं से आगरे के किले की मांग नहीं की थी। इस चित्रण को लेकर राजस्थान और हरियाणा में विवाद मचा हुआ है। जाट नेता इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी ख़बर-
'पानीपत' फ़िल्म के काटे जाएंगे सीन
पानीपत फ़िल्म को लेकर सड़क से संसद तक बवाल मचा हुआ है। इस बीच अर्जुन कपूर, कृति सनोन, संजय दत्त स्टारर फ़िल्म के कुछ हिस्से काटे जाएंगे। इसमें फिलहाल पानीपत 2 घंटे 53 मिनट की फिल्म है। इसमें 15 मिनट तक की कांट-छांट की जा सकती है। इसमें शुरू में दिखाए जाने वाले विज्ञापन को भी काटा जा सकता है। पढ़ें पूरी ख़बर-
बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला का जलाव
बिग बॉस में इस वक्त पारश छाबरा और सिद्धार्थ शुक्ला का सिक्का चल रहा है। इन दोनों को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है। इसके बाद उन्हें अधिकार दिया गया है, वे कैप्टनशिप के दावेदारों से कुछ भी करा सकते हैं। इसके बाद वह लोगों खूब नचा रहे हैं। पूरी ख़बर के लिए क्लिक करें-