Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • entertainment
  • bollywood
LIVE BLOG

Entertainment News Live: 'आरआरआर' नहीं तोड़ पाई 'द कश्मीर फाइल्स' का रिकॉर्ड, केजीएफ 2 का नया गाना रिलीज

Entertainment Latest News Today LIVE: आरआरआर नहीं तोड़ पाई द कश्मीर फाइल्स। अभिषेक बच्चन का ऑडिशन का वीडियो। दिग्गज अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्मदिन। पत्नी को लेकर शाहिद कपूर का बड़ा बयान और संगीत निर्देशक-गायक शंकर महादेवन ने एक सांस में गाया हनुमान चालीसा।

By Anand KashyapWed, 06 Apr 2022 06:43 PM (IST)
News Article Hero Image

Entertainment Latest News Today LIVE : मनोरंजन की आज खास खबरों में फिल्म आऱआरआर है। शानदार कमाई के बावजूद यह फिल्म द कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। केजीएफ 2 का नया गाना रिलीज हो गया है। वहीं फिल्म दसवीं से अभिषेक बच्चन के ऑडिशन का वीडियो सामने आया है। हिंदी और बांग्ला सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज और बड़े कलाकारों के साथ काम किया। फिल्म उड़ता पंजाब के बाद शाहिद कपूर की पत्नी ने उनके साथ रहने से कर दिया था मना और संगीत निर्देशक-गायक शंकर महादेवन ने एक सांस में गाया हनुमान चालीसा। 

6 Apr 20224:19:45 PM
'गोरी मेम' सौम्या टंडन का 'बोल्ड' अंदाज देख दीवाने हुए फैंस कहा, 'बहुत खूबसूरत'

सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैl इसमें उन्हें डिजाइनर स्लीवलेस गाउन पहने देखा जा सकता हैl तस्वीरों में उनके बाल बंधे हुए हैं और वह कैमरे की ओर देख रही हैंl सौम्या टंडन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई हैl कई लोग इसपर अमेजिंग, ब्यूटीफुल, नाइस, एलीगेंट, वाट अ ब्यूटी, लुकिंग सो गॉर्जियस और गोरी मैम जैसे कमेंट कर रहे हैंl वहीं इस तस्वीर को खबर लिखे जाने तक 1 घंटे में 7300 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैंl वहीं कई लोगों ने इस पर दिल और आग की इमोजी भी शेयर की हैl

यहां पढ़ें पूरी खबर: गोरी मेम सौम्या टंडन का बोल्ड अंदाज देख दीवाने हुए फैंस कहा, बहुत खूबसूरत

6 Apr 20224:17:46 PM
Urfi Javed ने डेट नाइट पर बैक ओपन टॉप पहनकर ढाया 'कहर', फैंस ने पूछा, 'यह क्या है बेबी'
blog images

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैl उन्हें एक होटल में बैठकर पोज करते हुए देखा जा सकता हैl खास बात है कि उन्होंने तस्वीरें बिना मेकअप के शेयर की है और इसमें उनकी खूबसूरत पीठ नजर आ रही हैंl तस्वीरें शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा है, नो मेकअप, ओनली लव, डेट नाइटl इसके साथ उन्होंने दिल और आग की इमोजी भी शेयर की हैl

पढ़ें पूरी खबर यहां: Urfi Javed ने डेट नाइट पर बैक ओपन टॉप पहनकर ढाया कहर, फैंस ने पूछा, यह क्या है बेबी

6 Apr 20224:16:22 PM
Jubin Nautiyal ने निकिता दत्ता के साथ शादी की बात पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
blog images

जुबिन नौटियाल निकिता दत्ता के साथ हाल ही में रिलीज हुए गाने मस्त नजरों से में नजर आए हैंl दोनों शादी की खबरों को लेकर भी चर्चा में हैl दोनों के अफेयर की भी चर्चाएं आम हैl अब दोनों ने इस बारे में बात की हैl शादी के बारे में पूछे जाने पर जुबिन नौटियाल ने हंसते हुए कहा, हम एक कॉफी डेट पर गए थेl कई बार चीजों का स्पष्टीकरण देना उसे खराब कर देता हैl हमें लगा हम इस बारे में और बात करेंगे तो इसे और बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा तो इसे जैसे हैं, वैसे ही रहने देंl

यहां पढ़ें पूरी खबर: Jubin Nautiyal ने निकिता दत्ता के साथ शादी की बात पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

6 Apr 20223:27:33 PM
KGF Chapter 2 का नया गाना आईमैक्स में हुआ रिलीज
blog images

KGF: चैप्टर 2 की टीम इन दिनों फिल्म के प्रचार में जुटी है। 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही फिल्म का गाना मुंबई में हुई एक ग्रैंड इवेंट में सिनेपोलिस आईमैक्स में रिलीज किया गया। फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ संजय दत्त और रवीना टंडन मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

6 Apr 20222:41:01 PM
बुधवार को 200 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी राजामौली की आरआरआर

 एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर आज (बुधवार) को 200 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी। फिल्म ने मंगलवार तक करीब 198 करोड़ जुटा लिये हैं। रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शंस में काफी गिरावट आयी है और कमाई सिंगल डिजिट में पहुंच गयी है।

6 Apr 20222:28:41 PM
दसवीं की रिलीज से पहले नेटफ्लिक्स ने शेयर किया ऑडिशन का वीडियो, गुस्से में दिखे अभिषेक बच्चन
blog images

 अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवी 7 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से नेटफ्लिक्स ने जूनियर बच्चन का एक ऑडिशन फुटेज शेयर किया है, जिसमें वो बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ नेटफ्लिक्स ने अभिषेक के गुस्से की वजह का खुलासा भी किया है। पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

6 Apr 20221:31:01 PM
उर्फी जावेद ने शेयर किया ऐसा वीडियो, देखकर फैंस हुए दंग
blog images


सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह अपने डेली लुक से काफी अलग नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई जिसपर पिंक कलर के छोटे छोटे फूल बने हुए है। वहीं इसके साथ उन्होंने डार्क पिंक स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ है जो उनके लुक को हॉट टच दे रहा है।

6 Apr 202212:43:58 PM
सोनाक्षी सिन्हा की ​बिकिनी तस्वीरें हुईं वायरल, एक्ट्रेस का हॉट लुक चर्चा में
blog images

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालदीव में हॉलिडे एन्जॉय करते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज फैंस को पूरी तरह से दीवाना बना रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह बिकिनी में कहर ढाती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लू कलर की बिकिनी पहनी हुई है।

6 Apr 202212:42:52 PM
राम चरण को काफी पसंद करती हैं उर्फी जावेद
blog images

टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद ने फिल्म आरआरआर के अभिनेता राम चरण को लेकर अपने दिल की बात कही है। अपना फेवरट स्टार बताते हुए है कि उन्हें राम चरण काफी पसंद हैं क्योंकि वह बहुत हैंडसम हैं। इसके अलावा उर्फी जावेद ने यह भी कहा है कि उन्होंने अभी तक फिल्म केजीएफ का चैप्टर 1 नहीं देखा है। हालांकि उन्हें यह फिल्म न देखने का अफसोस है।

6 Apr 202212:42:46 PM
राम चरण को काफी पसंद करती हैं उर्फी जावेद
blog images

टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद ने फिल्म आरआरआर के अभिनेता राम चरण को लेकर अपने दिल की बात कही है। अपना फेवरट स्टार बताते हुए है कि उन्हें राम चरण काफी पसंद हैं क्योंकि वह बहुत हैंडसम हैं। इसके अलावा उर्फी जावेद ने यह भी कहा है कि उन्होंने अभी तक फिल्म केजीएफ का चैप्टर 1 नहीं देखा है। हालांकि उन्हें यह फिल्म न देखने का अफसोस है।

6 Apr 202211:33:28 AM
अमृता राव ने पति संग शेयर की हनीमून की खास तस्वीर
blog images

अमृता राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति संग अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जो उनके हनिमून की है। इस तस्वीर में वह बेहद ही हॉट अंदाज में पति अनमोल संग पोज देती दिख रही हैं।

6 Apr 202211:23:56 AM
बचपन से एक्टर बनना चाहते थे यश
blog images

फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के एक्टर यश ने अपने बचपन के दिनों को याद किया है। उन्होंने बताया है कि वह बचपन से ही एक कलाकार बनना चाहते थे। यश ने बताया है कि उन्हें बचपन से लोगों का ध्यान अपनी खींचने की आदत है। ऐसे में स्कूल में टीचर से लेकर सभी दोस्त उन्हें हीरो बुलाते थे।

6 Apr 202210:57:03 AM
अक्षय कुमार ने शुरू की फिल्म 'सेल्फी' की शूटिंग
blog images

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अब जानकारी आ रही हैं कि अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म सेल्फी की शूटिंग शुरू कर दी है। इन दिनों वो मध्य प्रदेश के भोपाल में शूटिंग कर रहे हैं। 

6 Apr 202210:25:56 AM
पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
blog images

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बीते कुछ समय से इस तरह की अफवाह है कि यह दोनों इस महीने सात फेरे लेने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शादी करने वाले हैं। अब इन दोनों की शादी को लेकर एक और खास खबर सामने आई है। 13-14 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे।

6 Apr 202210:14:56 AM
शहनाज गिल के मोबाइल वॉलपेपर की तस्वीर हुई वायरल
blog images


शहनाज गिल हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान
पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जानें नहीं दिया। उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं। इसी दौरान शहनाज का मोबाइल फोन कैमरे में कैद हो गया, जिसमें एक्ट्रेस के फोन का वालपेपर साफ दिखा।

6 Apr 20229:59:13 AM
रणवीर सिंह ने जयेशभाई जोरदार की रिलीज से पहले किया दावा, कहा- ‘फिल्म ने नहीं रूलाया, तो पैसा वापस'

बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह अपने अलग अंदाज के लिए चार्चा में रहते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी आने वाली फिल्म के बारे में मीडिया से बात करते हुए फिल्म जयेशभाई जोरदार रूलाएंगी नहीं, तो पैसा वापस। 

6 Apr 20229:35:34 AM
पूनम पांडे ने विनीत कक्कड़ को लेकर दिया बड़ा बयान
blog images

अभिनेत्री कंगना रनोट के शो लॉक अप में पूनम पांडे ने टीवी अभिनेता विनीत कक्कड़ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विनीत कक्कड़ के बारे में बात करते हुए कहा, मुझे आते के साथ बोलता है कि तेरे सारे वीडियो देखे हैं मैंने, वो भी 4-5 बार। पूनम पांडे आगे कहती हैं, यह एक फैमिली शो है। कुछ भी बोलेगा, हर उम्र के लोग देखते हैं।

6 Apr 20229:21:22 AM
ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ब्वॉयफ्रेंड का हाथ थामें आईं नजर, वीडियो वायरल
blog images

दरअसल, ऋतिक रोशन और सबा आजाद के एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के महज कुछ ही घंटों के बाद सुजैन का उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग अचानक ही एंट्री मारना लोगों को हजम नहीं हो रहा है। सुजैन का वीडियो सामने आते ही उन्हें सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को ​ऋतिक और सुजैन का इस तरह से लगभग एक साथ स्पॉट होना ऐसा लग रहा है जैसे उन दोनों में कोई कॉम्पटीशन चल रहा है। इसी के साथ लोग सुजैन खान को जमकर खरी खोटी सुनाने में जुटे हुए हैं।

6 Apr 20229:07:17 AM
सनी हिंदुजा ने मॉरीशस में शुरू की 'शहजादा' की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और सनी हिंदुजा हाल ही में अपनी आगामी फिल्म शहजादा की शूटिंग के लिए मॉरीशस रवाना हुए थे। अब जानाकरी आ रही हैं कि एक्टर सनी हिंदुजा ने अपने मॉरीशस शेड्यूल की शूटिंग को शुरू कर दिया है।

6 Apr 20228:53:32 AM
शंकर महादेवन ने एक सांस में गाया हनुमान चालीसा
blog images

मशहूर संगीत निर्देशक और गायक शंकर महादेवन ने एक सांस में हनुमान चालीसा गाया है। शंकर प्रयोगधर्मी संगीत के लिए मशहूर हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में अपने संगीत से प्रभावित किया है। कई साल पहले शंकर ने गायकी में एक अभिनव प्रयोग करते हुए ब्रीदलेस का कॉन्सेप्ट दिया था और एल्बम रिलीज की थी। अब उसी तर्ज पर शंकर हनुमान चालीसा का गायन करते नजर आएंगे। उनके वीडियो को शेमारू भक्ति के एकाउंट से शेयर किया गया है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us