विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दसवीं' की रिलीज से पहले नेटफ्लिक्स ने 'लीक' किया ऑडिशन का फुटेज, बेहद गुस्से में दिखे अभिषेक बच्चन!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 06 Apr 2022 01:39 PM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2022 02:27 PM (IST)

दसवीं का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है। फिल्म में अभिषेक के साथ यामी गौतम और निमरत कौर भी लीड ...और पढ़ें

Abhishek Bachchan film Davi On Netflix. Photo- Instagram
Abhishek Bachchan film Davi On Netflix. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवी 7 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से नेटफ्लिक्स ने जूनियर बच्चन का एक ऑडिशन फुटेज शेयर किया है, जिसमें वो बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ नेटफ्लिक्स ने अभिषेक के गुस्से की वजह का खुलासा भी किया है।

वीडियो में अभिषेक से ऑडिशन के लिए कहा जाता है तो वो भड़क जाते हैं और टीम के सदस्यों से कहते हैं कि वो 70 फिल्में कर चुके हैं और तुम लोग मेरा ऑडिशन लेने आये हो। इसके बाद जूनियर बच्चन कैमरामैन से कहते हैं, तू यहां कर रहा है और उसे धक्का देते हैं। दरअसल, यह एक प्रमोशनल वीडियो है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म ने रिलीज से पहले जारी किया है।

इसके साथ स्टेटमेंट में कहा गया है- हम अभिषेक बच्चन को नाराज नहीं करना चाहते और इस लीक वीडियो की वजह से उन्हें गुस्सा आया हो तो इसके लिए माफी मांगना चाहते हैं। दसवीं बहुत तनावपूर्ण हो सकती है और हमें यकीन है कि वो खुद एप्लाई कर रहे हैं। हम उन्हें आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

तुषार जलोटा निर्देशित दसवीं में अभिषेक बच्चन जाट नेता गंगा राम चौधरी के किरदार में हैं, जो ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। भ्रष्टाचार के आरोप में वो जेल पहुंच जाता है। जेलर बनी यामी गौतम के किरदार से बहस के बाद वो दसवीं पास करने की ठान लेता है और इसकी तैयारियों में जुट जाता है। निमरत कौर फिल्म में गंगाराम चौधरी की पत्नी बिमला देवी का किरदार निभा रही हैं, जो चौधरी के जेल जाने पर मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालती हैं।

दसवीं की शूटिंग आगरा जेल में हुई है। फिल्म की पहली स्क्रीनिंग भी आगरा जेल में रखी गयी थी, जहां जेल के स्टाफ और कैदियों ने फिल्म देखी। अभिषेक बच्चन ओटीटी स्पेस में खूब सक्रिय हैं। नेटफ्लिक्स पर अभिषेक बच्चन की इससे पहले लूडो रिलीज हुई थी। वहीं, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर द बिग बुल आयी थी।