विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्मों में इंटीमेट-किसिंग सीन्स का Emraan Hashmi की पर्सनल लाइफ पर पड़ा असर, बोले- बीवी को बहुत...

Published: Sun, 20 Jul 2025 07:45 PM (IST)

अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को बॉलीवुड का सीरियल किसर माना जाता है। इस मामले को लेकर हाल ही में ...और पढ़ें

इमरान हाशमी और उनकी पत्नी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
इमरान हाशमी और उनकी पत्नी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. इमरान को मिली सीरियल किसर का टैग
  2. इस छवि को लेकर अभिनेता ने किया रिएक्ट
  3. 2006 में इमरान हाशमी ने की थी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी को लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक माना जाता है। फिल्मों में दमदार अभिनय के दम पर वह ऑडियंस का दिल भी बखूबी जीतना जातने हैं। इमरान को बॉलीवुड के सीरियल किसर का टैग मिला हुआ है, जिसको लेकर उन्होंने समय-समय पर खुलकर बात की है। 

हाल ही में इमरान हाशमी ने ये खुलासा किया है कि फिल्मों में अतरंगी और किसिंग सीन्स करने का उनके निजी जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा। इन सब को लेकर उनके परिवार का क्या रिएक्शन था, इस पर एक्टर ने चर्चा की है। आइए जानते हैं कि इमरान ने क्या कहा है। 

किसिंग सीन्स पर बोले इमरान

लंबे समय से इमरान हाशमी हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर एक्टिव हैं। हाल ही में रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने सीरियल किसर के टैग और निजी लाइफ में पड़े इसके असर को लेकर बातचीत की है, अभिनेता ने बताया है- मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि लोग मुझे सीरियल किसर जैसे नामों से बुलाएं। मैं कई बार इसको लेकर आपत्ति जता चुका हूं, लेकिन इसको लेकर लड़ा भी नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें- Aashiq Banaya Aapne की टीम के साथ वापसी के लिए तैयार Emraan Hashmi, एक्शन फिल्म में आएंगे नजर

मूवीज में मेरे  किसिंग और इंटीमेट सीन्स को लेकर फैमिली पर काफी प्रभाव पड़ा खासतौर पर मेरी पत्नी परवीन को इससे काफी दिक्कत होती थी। शुरुआत में काफी समस्याएं सामने आईं, पिता जी को भी ये सब नहीं पसंद। लेकिन फिल्म लाइन में एक एक्टर होने के नाते आपके पास और कोई विकल्प भी नहीं रहता। हालांकि, समय रहते सब ठीक होता चला गया और अब इन सबकी आदत हो गई है। 

मालूम हो कि साल 2006 में इमरान हाशमी ने परवीन शाहनी के साथ शादी रचाई और तब से लेकर अब तक ये कपल खुशी-खुशी अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहा है। इमरान का एक बेटा भी है, जिसका नाम अयान हाशमी है। 

इमरान की अगली फिल्म

बीते समय में बतौर अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म ग्रांउड जीरो में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। उनकी अगली फिल्म का नाम गनमास्टर जी9 है, जिसकी अनाउंसमेंट हाल ही में हुई है। इस मूवी के लिए इमरान ने आशिक बनाया आपने के मेकर्स संग हाथ मिलाया है। 

यह भी पढ़ें- Ground Zero OTT Release: थिएटर में जादू बिखरने के बाद ओटीटी पर छाने के लिए तैयार इमरान हाशमी, कब आएगी फिल्म?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।