विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aashiq Banaya Aapne की टीम के साथ वापसी के लिए तैयार Emraan Hashmi, एक्शन फिल्म में आएंगे नजर

Published: Wed, 09 Jul 2025 03:27 PM (IST)

आवारापन 2 के बाद इमरान हाशमी एक और नई अनाउंसमेंट लेकर आए जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। उनकी ...और पढ़ें

इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया आएंगे साथ (फोटो-इंस्टाग्राम)
इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया आएंगे साथ (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. अगले साल रिलीज होगी फिल्म
  2. जेनेलिया डिसूजा भी आएंगी नजर
  3. एक्शन ड्रामा ने नजर आएंगे इमरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'आशिक बनाया आपने' के निर्देशक आदित्य दत्त के साथ एक धमाकेदार एक्शन ड्रामा लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'गनमास्टर 69' (Gunmaaster 69) है। निर्माताओं ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

आदित्य दत्त, जो 'टेबल नंबर 21', 'कमांडो' फ्रैंचाइज़ी और हाल ही में रिलीज़ हुई ओटीटी सीरीज 'बैड कॉप' के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म को एक फुल सर्कल मोमेंट में देखते हैं।

दो दशक बाद साथ आएंगे नजर 

इस फिल्म में इमरान हाशमी, आदित्य दत्त और संगीतकार हिमेश रेशमिया लगभग दो दशकों के बाद फिर से साथ काम कर रहे हैं। इसका निर्माण दीपक मुकुट और हुनर ​​मुकुट ने सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।

यह भी पढ़ें- Ground Zero Collection Day 4: छवि बदलने की कोशिश इमरान हाशमी पर पड़ी भारी? चौथे दिन कमाई में नीचे से किया टॉप

निर्माता ने जाहिर की खुशी

उन्होंने कहा,"जब हमने आशिक बनाया आपने बनाई थी, हम युवा थे, भूखे थे और प्रयोग कर रहे थे। गनमास्टर G9 के साथ, हम अब भी वही हैं—लेकिन और भी नुकीले और परिपक्व हो गए हैं। यह मेरे लिए एक फुल-सर्कल मोमेंट है। मैं दीपक मुकुट का दिल से शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने हम तीनों को दोबारा साथ लाकर इस फिल्म पर भरोसा जताया।" निर्माताओं द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि गनमास्टर जी9 में हाशमी को पहले कभी न देखे गए एक्शन अवतार में देखा जाएगा, जिसमें स्टाइलिश विजुअल्स और एक इमोशनल स्टोरी का टच होगा।

कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर?

फिल्म की मुख्य शूटिंग मुंबई में मानसून के बाद शुरू होगी, और इसके बाद उत्तराखंड में शेड्यूल्स शूट किए जाएंगे। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल 2026 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- BSF अधिकारी ही नहीं, रॉ एजेंट भी बन चुके हैं इमरान हाशमी, Ground Zero से पहले इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।