विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ground Zero Collection Day 4: छवि बदलने की कोशिश इमरान हाशमी पर पड़ी भारी? चौथे दिन कमाई में नीचे से किया टॉप

Published: Mon, 28 Apr 2025 09:38 PM (IST)

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में देने के लिए इमरान हाशमी जाने जाते हैं। रोमांटिक हीरो के तौर ...और पढ़ें

ग्राउंड जीरो फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
ग्राउंड जीरो फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. ग्राउंड जीरो फिल्म चर्चा में बनी हुई है
  2. इमरान हाशमी फौजी के किरदार में नजर आए
  3. चौथे दिन फइल्म ने किया इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता की लिस्ट में इमरान हाशमी का नाम शामिल किया जाता है। इन दिनों एक्टर अपनी हालिया रिलीज ग्राउंड जीरो फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीएसएफ के जरूरी गाजी बाबा को खत्म करने वाले मिशन पर यह फिल्म आधारित है। इसमें इमरान हाशमी ने बीएसएफ ऑफिसर नरेंद्र नाथ दुबे का किरदार निभाया है। इस रोल की भूमिका बेहतरीन ढंग से अदा करने के लिए एक्टर को क्रिटिक्स से तारीफ मिली है। फिल्म के प्रमोशन में कास्ट समेत मेकर्स ने खूब मेहनत की। इसके बावजूद कलेक्शन के मामले में फिल्म धीमी रफ्तार से चलती नजर आ रही है।

इमरान हाशमी ने इंटरव्यू में इस रोल के बारे में बात करते हुए बताया है कि इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। ग्राउंड जीरो फिल्म बीएसएफ के सौर्य को दिखाने का काम करती है। बड़े पर्दे पर ग्राउंड जीरो को दर्शकों की कमी का सामना जरूर करना पड़ रहा है। जहां वीकेंड पर सभी फिल्मों की कमाई में इजाफा हुआ, उस समय भी फिल्म की कमाई ठंडी पड़ गई।

ये भी पढ़ें- Ground Zero Collection Day 2: इमरान हाशमी ने दूसरे दिन पलटा गेम! बॉक्स ऑफिस पर चुपके से की मोटी कमाई

ग्राउंड जीरो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तेजस प्रभा विजय देओस्कर के निर्देशन में बनी ग्राउंड जीरो को लेकर काफी बज बना हुआ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका खराब प्रदर्शन अभी भी जारी है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 1.9 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद तीसरा दिन फिल्म के लिए थोड़ा राहत भरा रहा।

रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ की कमाई की, जो अभी तक का इसके सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का आंकड़ा रहा है। रिलज के चौथे दिन यानी सोमवार को एक बार फिर कमाई में गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क की मानें, तो खबर लिखे जाने तक फिल्म ने महज 43 लाख का कलेक्शन किया है। किसी भी नई फिल्म के लिए पहले ही सप्ताह में लाख में कमाई करना सही नहीं मान जाता है। कुल कलेक्शन की बात करें, तो मूवी ने अभी तक 5.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Ground Zero Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस के ग्राउंड पर नहीं चला इमरान हाशमी का जादू! तीसरे ही दिन हुआ ऐसा हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।