विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इमरान हाशमी की Awarapan 2 सेंसर बोर्ड से हुई पास, 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म में बदले गए 9 सीन्स

Published: Thu, 06 Aug 2026 08:12 AM (IST)

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की आगामी फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) को सेंसर बोर्ड से पास कर दिया गया है।

आवारापन 2 सेंसर बोर्ड से हुई पास। फोटो क्रेडिट- एक्स

आवारापन 2 सेंसर बोर्ड से हुई पास। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंचने के लिए एकदम तैयार है। फिल्म को 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन' (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है।

19 साल बाद सीक्वल आवारापन 2 के साथ लौट रहे इमरान हाशमी को फिर से शिवम की भूमिका में देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं। इस फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजामी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म अगले हफ्ते बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, उससे पहले इसे सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया था।

सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म

अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दिखाते हुए मेकर्स को सर्टिफिकेट दे दिया है। इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर को 16 और उससे ज्यादा उम्र के लोग सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। 5 अगस्त को मिले सर्टिफिकेट के मुताबिक, इमरान हाशमी की आवारापन 2 का रनटाइम 2 घंटे 20 मिनट का है। पहली वाली फिल्म भी 2 घंटे 13 मिनट की ही थी। 

आवारापन 2 में हुए कितने बदलाव?

16+ सर्टिफिकेशन के साथ फिल्म में 9 सीन्स को एडिट भी किया गया है। CBFC की बदलावों की लिस्ट के मुताबिक, मेकर्स से ड्रग्स के इस्तेमाल और बच्चों की तस्करी से जुड़े डिस्क्लेमर जोड़ने के लिए कहा गया था। बोर्ड ने मेकर्स को ऑडियो और सबटाइटल दोनों में अश्लील शब्दों को बदलने का भी निर्देश दिया।

Emraan Hashmi Film

हिंसक सीन्स में भी बदलाव किया गया है। एक सीन में दिखाए गए हिंसा को करीब 50 प्रतिशत कम किया गया है। साथ ही ड्रग्स लेने वाला एक सीन और एंड क्रेडिट्स भी एडिट किए गए हैं। 

कब रिलीज होगी आवारापन 2?

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी आवारापन 2 सिनेमाघरों में 14 अगस्त को दस्तक दे रही है। फिल्म को लेकर काफी बज है। 19 साल बाद फिल्म का सीक्वल आ रहा है। आवारापन तो खास सफल नहीं हुई थी, अब देखना होगा कि सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी या नहीं।

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 के गानों के खिलाफ रचा जा रहा है षडयंत्र? अमाल मलिक ने लगाए Paid PR के आरोप

यह भी पढ़ें- 1800 करोड़ी Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहीं ये 7 बड़ी फिल्में, अगस्त से बदलेगा बॉक्स ऑफिस का गणित!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।