विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

19 साल बाद फिर से दिल के 'जख्म' हरे करेगा Emraan Hashmi का गाना, Awarapan 2 से वापसी करेगा कल्ट सैड सॉन्ग

Published: Wed, 29 Jul 2026 04:07 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2026 04:20 PM (IST)

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' में 19 साल बाद फिर वहीं गाना सुनाई देगा जिसने उस समय लाखों दिलों ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) 2007 की फिल्म 'आवारापन' (Aawarapan) के सीक्वल के साथ वापस आ रहे हैं। इस अनाउंसमेंट ने वैसे ही फैंस के मन में अलग ही एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। अब रिलीज से मात्र 16 दिन पहले आवारापन ने फैंस के पुराने जख्म हरे करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

शिवम पंडित के रोल में लौटेंगे इमरान हाशमी

'आवारापन 2' (Aawarapan 2) से इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित (Shivam Pandit) के रोल में वापसी करेंगे। मूवी के गानों को लेकर धीरे-धीरे कई अपडेट सामने आए हैं। एक तरफ जहां अरिजीत सिंह का गाया पहला गाना 'ये आवारापन' कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था, वहीं अब दूसरे गाने के जरिए फैंस को नॉस्टेलजिया देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Imran

हाल ही में मेकर्स ने इसके दूसरे गाने की एक झलक पेश की जिसने हिंट दिया की 19 साल बाद फैंस का फेवरेट गाना 'तेरा मेरा रिश्ता पुराना' (Tera Mera Rishta Purana) आवारापन 2 के जरिए वापसी कर रहा है। इस गाने को ओरिजिनल फिल्म में बहुत पसंद किया गया था और यूट्यूब पर इसे 210 मिलियन व्यूज मिले हैं। अब ये गाना आवारापन 2' में भी सुनाई देगा।

सुबोध शर्मा ने लिखा है गाना

एक तरफ जहां ओरिजिनल गाना मुस्तफा जाहिद ने गाया था, वहीं 'आवारापन 2' में यह गाना सुबोध शर्मा ने गाया है। 29 जुलाई को, 'आवारापन 2' के मेकर्स ने एक नया और दमदार मोशन पोस्टर जारी किया, जिसमें इमरान हाशमी 'शिवम पंडित' के रोल में नजर आ रहे हैं। पुरानी यादों को ताजा करते हुए, गीतकार सईद कादरी जिन्होंने ओरिजिनल गाना 'तेरा मेरा रिश्ता पुराना' लिखा था पार्ट 2 का भी गाना उन्होंने ही लिखा है। सईद कादरी के साथ इस बार म्यूजिक कंपोजर मिथुन भी जुड़े हैं, जो अपनी खास इमोशनल शैली को इस गाने में लेकर आए हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Vishesh Films (@visheshfilms)

कब रिलीज होगी फिल्म?

आवारापन 2 में इमरान हाशमी को आप शिवम पंडित के तौर पर वापसी करते देखेंगे। उनके अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार भी इसमें नजर आएंगे। इसे विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है और नितिन कक्कड़ इसके डायरेक्टर हैं। कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। 'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 के गानों के खिलाफ रचा जा रहा है षडयंत्र? अमाल मलिक ने लगाए Paid PR के आरोप

यह भी पढ़ें- इमरान हाशमी वाले मौसम में आ गया Arijit Singh का दर्द भरा गाना, Awarapan 2 से रिलीज हुआ आशिकों का एंथम