Move to Jagran APP

Kangana Ranaut ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से की मुलाकात, कहीं ये बात, पढ़ें पूरी खबर

Kangana Ranaut met Himanta Biswa Sarma कंगना रनोट ने असम के मुख्यमंत्री से भेंट की है। वह उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर की है। इसमें वह काफी खुश नजर आ रही है। दोनों ने एक-दूसरे का स्वागत भी किया है।

By Jagran NewsEdited By: Rupesh KumarSat, 05 Nov 2022 08:43 PM (IST)
Kangana Ranaut ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से की मुलाकात, कहीं ये बात, पढ़ें पूरी खबर
Kangana Ranaut met Himanta Biswa Sarma: कंगना रनोट की सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana Ranaut met Himanta Biswa Sarma: कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से शिष्टाचार भेंट करते हुए देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में वह हिमंत बिस्व सरमा को बुके देती नजर आ रही है। इसकी बात की तस्वीर में उनके गले में एक असमिया कपड़ा देखा जा सकता है। वहीं तीसरी फोटो में दोनों कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहे हैं। 

कंगना रनोट ने लिखा है, 'असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से मिलना हुआ'

कंगना रनोट ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'असम के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हिमंत बिस्व सरमा जी से मिलना हुआ। उन्होंने हमारे फिल्म का समर्थन किया है। हम जल्द ही असम के कई भागों में आउटडोर शूटिंग शुरू करेंगे। हमें उनकी प्रेरणा और समर्थन से काफी प्रोत्साहन मिला है। धन्यवाद सर।'

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan से फैन ने पूछा, 'टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल देखेंगे क्या?' मिला दिलचस्प जवाब, पढ़ें पूरी खबर

कंगना रनोट की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है

 कंगना रनोट की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसे 22 मिनट में 19000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पर 270 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर पॉपिंग आइज की इमोजी शेयर की है। वहीं कई लोगों ने उन्हें इसके लिए बधाई भी दी है। कंगना रनोट इसके पहले भी कई नेताओं से भेंट कर चुकी है। वह काफी फेमस एक्ट्रेस है। 

यह भी पढ़ें: Kantara के ऋषभ शेट्टी कभी फिल्म इंडस्ट्री में करते थे क्लैप बॉय का काम, अब उनकी बनाई फिल्म ने कमाये 305 करोड़

कंगना रनोट जल्द फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी

कंगना रनोट फिल्म एक्ट्रेस है। वह जल्द फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने जानकारी दी थी कि इमरजेंसी फिल्म की टेक रेकी की भी की जा रही है। वह अपने ग्रुप के साथ कई लोकेशन को एक्सप्लोर करती नजर आ रही हैं। कंगना रनोट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। कंगना रनोट कई अवसर पर भाजपा का समर्थन करती नजर आती है। उन्होंने अवसर मिलने पर चुनाव लड़ने की भी बात कही है।