Move to Jagran APP

Kantara के ऋषभ शेट्टी कभी फिल्म इंडस्ट्री में करते थे क्लैप बॉय का काम, अब उनकी बनाई फिल्म ने कमाये 305 करोड़

Kantara Rishab Shetty Clap Boy कांतारा फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है। वह न सिर्फ फिल्म के निर्देशक है बल्कि उन्होंने फिल्म का लेखन भी किया है। वहीं वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भी है।

By Jagran NewsEdited By: Rupesh KumarSat, 05 Nov 2022 07:16 PM (IST)
Kantara के ऋषभ शेट्टी कभी फिल्म इंडस्ट्री में करते थे क्लैप बॉय का काम, अब उनकी बनाई फिल्म ने कमाये 305 करोड़
Kantara Rishab Shetty Clap Boy: कांतारा ने ऋषभ शेट्टी को नई पहचान दी है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Kantara Rishab Shetty Clap Boy: कांतारा फिल्म से लोकप्रिय हुए अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय अभिनेता और निर्देशक बनने के पहले उन्होंने कड़ी मेहनत की है और उन्हें भी संघर्ष के दिनों से गुजरना पड़ा है।

ऋषभ शेट्टी कहते हैं, 'मैं हमेशा अपने पिता से पैसे नहीं मांग सकता था'

ऋषभ शेट्टी पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहते हैं, 'अपने कॉलेज की सेकंड ईयर डिग्री के बाद मैंने कई काम शुरू करने शुरू किए। मैं हमेशा अपने पिता से पैसे नहीं मांग सकता था। मुझे जो भी काम मिला, मैंने किया और ऐसे 10 वर्ष मैंने कड़ी मेहनत की है।'

View this post on Instagram

A post shared by Rishab Shetty (@rishabshettyofficial)

यह भी पढ़ें: Vivek Oberoi को दिल्ली उच्च न्यायालय से राहत, चीटिंग मामले में समन जारी करने की याचिका निरस्त

ऋषभ शेट्टी आगे कहते हैं, 'मैंने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर क्लैप बॉय भी काम किया हैं'

ऋषभ शेट्टी आगे कहते हैं, 'मैंने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर क्लैप बॉय, स्पॉट बॉय, असिस्टेंट डायरेक्टर जैसे भी काम किए हैं।' ऋषभ शेट्टी को तुगलक में पहला बड़ा रोल मिला। वहीं उन्होंने 2016 में रिकी नामक फिल्म से डायरेक्शनल डेब्यू किया। इस फिल्म में रक्षित शेट्टी की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रिस्पांस मिला था। इसी वर्ष ही उन्होंने किरिक पार्टी नामक फिल्म का निर्देशन किया था जो कि काफी पसंद की गई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra भी दिल्ली के वायु प्रदुषण से बेहाल, फोटोग्राफर से कहा- मास्क नहीं उतरेगा, देखें वीडियो

कांतारा का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है

कांतारा फिल्म कन्नड़, हिंदी के अलावा और भी कई भाषाओं में रिलीज हुई है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। कांतारा बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार कर रही है। फिल्म को मिल रही सफलता से ऋषभ शेट्टी इन दिनों सातवें आसमान पर है और वह लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में रजनीकांत ने भी उनकी प्रशंसा की है। वहीं प्रभास और अनुष्का शेट्टी भी फिल्म कांतारा का प्रमोशन कर चुके हैं। ऋषभ शेट्टी का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म की कहानी भी काफी अलग है।

View this post on Instagram

A post shared by Rishab Shetty (@rishabshettyofficial)