विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shreya Ghoshal की आवाज, Shraddha Kapoor का लावणी डांस... 'ईठा' के पहले गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग

Published: Tue, 17 Nov 2026 02:18 PM (IST)

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की आगामी फिल्म ईठा का पहला गाना जी जी रे (Ji Ji Re Song) जारी हो गया है।

ईठा का पहला गाना जारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ईठा का पहला गाना जारी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. ईठा के पहले गाने में छाईं श्रद्धा

  2. श्रेया घोषाल ने गाया है हिट गाना

  3. 4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट अवेटेड बायोग्राफिकल ड्रामा 'ईठा' (Eetha) सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से चंद दिन पहले ही मेकर्स ने पहला गाना जारी कर दिया है जिसमें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) डांस के प्रति अपना जज्बा दिखाती हुई नजर आईं।

लावणी डांसर का किरदार निभाने वालीं श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' का पहला गाना 'जी जी रे' (Eetha First Song Ji Ji Re) है। कल मेकर्स ने टीजर किया था जिसके बाद से ही लोग इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

'ईठा' का पहला गाना हुआ जारी

अब यूट्यूब पर 'ईठा' का पहला गाना जारी कर दिया गया है। इस गाने को श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने गाया है। श्रेया की आवाज और श्रद्धा के डांस ने 'ईठा' के पहले गाने में जान भर दी है। इस गाने में विठाबाई बनीं श्रद्धा अपनी डिलीवरी के तुरंत बाद डांस परफॉर्म करती हुई नजर आईं।

श्रद्धा कपूर का एनर्जेटिक डांस

बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद 'ईठा' खुद की जान की परवाह किए बिना दर्द में स्टेज पर आईं और इतनी एनर्जी के साथ डांस किया कि हर कोई स्तब्ध रह गया। श्रद्धा कपूर ने अपनी पूरी एनर्जी इस गाने में झोंक दी और उनकी परफॉर्मेंस से साफ जाहिर होती है। बात करें आवाज की तो श्रेया घोषाल ने इसे बहुत ही खूबसूरत अंदाज में गाया है।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

लोगों के दिलों में बस गया गाना

श्रेया की आवाज ही नहीं, गाने के बोल भी काफी सुंदर हैं। इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। वह गाने का म्यूजिक अजय-अतुल ने बनाया है। कुल मिलाकर 'ईठा' का पहला गाना शानदार है। यहां तक कि लोग भी इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि इस गाने ने उनके रोंगटे खड़े कर दिए। एक ने कहा कि श्रद्धा को नेशनल अवॉर्ड पक्का मिलेगा है।

आपको बता दें कि लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ईठा' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की है जो महाराष्ट्र की तमाशा आर्टिस्ट, लावणी डांसर और लोकगायिका थीं।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर 'ईठा' से भिड़ेगी Salman Khan की 'मातृभूमि', श्रद्धा कपूर को 'भाईजान' ने भेजा खास संदेश

यह भी पढ़ें- 'ईठा' की मुश्किलें बढ़ाएंगे सलमान खान, श्रद्धा की फिल्म से होगा 'Maatrubhumi' का क्लैश; 4 दिसंबर को होगी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।