विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ed Sheeran ने स्कूल में स्वैग से मारी एंट्री, स्टूडेंट्स संग गाया 'शेप ऑफ यू', Orry से दूर रहने की किसने दी हिदायत

Published: Tue, 12 Mar 2024 02:45 PM (IST)

हॉलीवुड के नामी सिंगर एड शीरन के गाने पूरी दुनिया में मशहूर हैं। विदेशी फैंस के साथ-साथ देशी फैंस में ...और पढ़ें

मुंबई में सिंगर एड शीरन. फोटो क्रेडिट-एड शीरन इंस्टाग्राम
मुंबई में सिंगर एड शीरन. फोटो क्रेडिट-एड शीरन इंस्टाग्राम

HighLights

  1. फेमस सिंगर हैं एड शिरीन
  2. 'शेप ऑफ यू' गाने से लाइमलाइट में आए थे एड शिरीन
  3. मुंबई में एड शिरीन ने की मस्ती

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ed Sheeren in Mumbai: 'शेप ऑफ यू' गाने से दुनियाभर में तहलका मचाने वाले सिंगर एड शीरन इंडिया में भी धाक जमाने के लिए तैयार हैं। ग्लोबल लेवल पर फेमस यह सिंगर मुंबई पहुंच चुका है। एड शीरन ने वहां के स्कूल से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ करने पर मजबूर हो गया है। 

मुंबई में एड शीरन

एड शीरन सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। 'शेप ऑफ यू' सॉन्ग के बाद विदेश तो क्या, देसी फैंस की तादाद भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर बढ़ गई। यह फेमस सिंगर इन दिनों मुंबई में है। एड शीरन के इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई के एक स्कूल में बच्चों के साथ मस्ती करते देखे जा सकते हैं।

स्कूली बच्चों के बीच नजर आए एड शीरन

वीडियो में एड शीरन गिटार बजाते हुए 'शेप ऑफ यू' सॉन्ग बच्चों के साथ गा रहे हैं। वहीं, कुछ स्टूडेंट्स ने उनके लिए भी स्पेशल सॉन्ग गाया, जिसे एड शीरन ने काफी एन्जॉय किया। इतना ही नहीं, उन्होंने बच्चों और वहां की टीचर्स से बातचीत भी की। सिंगर के इस डाउन टू अर्थ बिहेवियर ने फैंस का दिल जीत लिया है।  

View this post on Instagram

A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos)

'औरी से दूर रहना'

एड शीरन का तारीफ में फैंस ने उनकी ढेर सारी तारीफ की। वहीं, एक ने उन्हें हिदायत दी कि वह औरी (Orry) नाम के शख्स से दूर रहें।

बता दें कि एड शीरन मुंबई में कॉन्सर्ट के सिलसिले में आए हैं। 16 मार्च को यहां वह परफॉर्म करेंगे। यह दूसरी बार होगा, जब वह मुंबई में परफॉर्म करेंगे। इसके पहले 2017 में उनका इंडिया में पहला कॉन्सर्ट हुआ था।

यह भी पढ़ें: Taapsee Pannu ने दिखाया हल्दी ग्लो, शादी की खबरों पर बोलीं- 'अपने प्रिंस को पाने से पहले कई मेंढकों को किया किस'