सिनेमा का पहला 'रावण', मंदिर बनाकर होती है पूजा; 'नायक और खलनायक' के रूप में हुआ था अमर
सिनेमा जगत में एक ऐसा अभिनेता भी रहा था, जिसने बड़े पर्दे पर भगवान राम और लंकापति रावण का किरदार निभाया था।

राम और रावण बना था ये एक्टर (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी)
HighLights
सिनेमा जगत का महान कलाकार
पर्दे पर राम और रावण बना था एक्टर
आज मंदिर बनाकर पूजते हैं प्रशंसक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दशहरा का खास पर्व आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में भी विजयदशमी के पर्व की धूम खूब देखने को मिलती है। इस आधार पर आज हम आपको सिनेमा जगत के एक ऐसे अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने पर्दे पर रामायण के पात्र भगवान राम और रावण दोनों का किरदार निभाया था।
उस एक्टर के चाहने वाले उनका मंदिर बनाकर आज मंदिर में पूजा करते हैं। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन से महान कलाकार के बारे में बात की जा रही है।
राम और रावण बना था ये एक्टर
भारतीय सिनेमा के इतिहास में सिर्फ एक ही ऐसा कलाकार रहा है, जिसने बड़े पर्दे पर राम और रावण दोनों की भूमिका को अदा किया था। वह अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि दक्षिण भारतीय सिनेमा के लीजेंडरी एक्टर नंदामुरी तारक रामा राव यानी एनटी रामा राव (NT Rama Rao) थे। जी हां रामा राव साउथ फिल्म के बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे थे। साल 1958 में आई साउथ फिल्म भूकैलास में एनटी रामा राव लंकेश रावण का पहली बार किरदार निभाया था।
यह भी पढ़ें- 109 साल पहले सिनेमा में हुआ था 'लंका दहन', पहली बार पर्दे पर दिखी थी 'अधर्म पर धर्म' की विजयगाथा

इसके बाद साल 1961 में रिलीज होने वाली फिल्म सीताराम कल्याणम में भी वह राक्षस राजा रावण के कैरेक्टर को प्ले करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं साल 1963 में रिलीज होने वाली लव कुशा साउथ मूवी में एनटी रामा राव ने भगवान राम की भूमिका निभाकर अनोखा कीर्तिमान रच दिया और वह सिनेमा के इतिहास के पहले ऐसे अभिनेता बने, जो पर्दे पर राम और रावण का किरदार निभाने में सफल रहे।

आपको बता दें कि दक्षिण भारत में एनटी रामा राव के चाहने वालों ने उनके कई मंदिर बनाए रखे हैं और वह उनको भगवान की तरह पूजते हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कल्चर देखने को मिलता है। मालूम हो कि वह तेलुगु सिनेमा के मौजूदा समय के वेटरन एक्टर नंदामुरी बालकृष्ण के पिता भी थे और एक्टर जूनियर एनटीआर के दादा।
17 बार निभाया था कृष्ण का किरदार
एक अभिनेता के तौर पर एनटी रामा राव की लेगेसी काफी बड़ी रही थी। उन्होंने न सिर्फ पर्दे पर भगवान राम और लंकापति रावण का किरदार निभाया था। बल्कि 17 बार वह फिल्मों में श्रीकृष्ण की भूमिका में भी नजर आए थे, जोकि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
