विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: 'रामायण' में गूजेंगी शरद केलकर की बुलंद आवाज, एक और बड़ी धार्मिक फिल्म में निभाएंगे अहम किरदार

Published: Tue, 20 Oct 2026 07:39 AM (IST)

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता शरद केलकर ने ये खुलासा किया है कि आने वाले समय में वह दो बड़ी माइथोलॉजिकल फिल्मों में नजर आएंगे।

बॉलीवुड एक्टर शरद केलकर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

बॉलीवुड एक्टर शरद केलकर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. हिंदी सिनेमा के दमदार एक्टर शरद केलकर

  2. रणबीर कपूर की रामायण में अहम किरदार

  3. इस धार्मिक फिल्म में भी नजर आएंगे अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तान्हाजी और लक्ष्मी बॉम जैसी फिल्मों से फैंस के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता शरद केलकर (Sharad Kelkar) को भला कौन नहीं जानता। हाल ही में शरद ने दैनिक जागरण संग दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि आने वाले समय में वह रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी रामायण में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

इसके अलावा शरद केलकर ने इस बात की भी जानकारी दी है कि रामायण पार्ट-1 (Ramayana) के अलावा वह आपको एक और अन्य धार्मिक फिल्म में दिखाई देंगे। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं-

शरद केलकर की आने वाली फिल्में

अभिनेता शरद केलकर को उनकी बुलंद आवाज के लिए जाना जाता है। निर्देशक एस.एस. राजामौली की कल्ट फिल्म बाहुबली में प्रभास के बाहुबली किरदार को अपनी आवाज देकर शरद ने हर किसी की दिल जीता था। अब उनकी बुलंद आवाज की गूंज और दमदार अभिनय की झलक आपको निर्देशक नितेश तिवारी की रामायाण में भी देखने को मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- Exclusive: 'रावण' यश ने खोला Ramayana के 4000 करोड़ का सीक्रेट, कहा- 'हमारे देश में लोग टांग खींचते हैं'

sharad kelkar (2)

शरद केलकर ने बताया है- मैं रामायण फिल्म का हिस्सा हूं और इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड भी हूं। फिल्म में मेरा किरदार काफी अहम रहने वाला है, जिसका अंदाजा आप मूवी को देखने के बाद ही लगा पाएंगे। 

इसके अलावा शरद केलकर ने बताया है कि उनको फिल्म हनुमान अंश पार्ट-1 का भी ऑफर मिला था। लेकिन किसी कारण वह इसे करने में नाकाम रहे। हालांकि, अच्छी बात ये है कि वह हनुमान अंश पार्ट-2 का हिस्सा हैं और वह अपने आपको किस्मत वाला समझते हैं, जो इन दोनों धार्मिक फिल्मों में काम करने का मौका मिला है। 

sharad kelkar

मालूम हो कि शरद केलकर की रामायण पार्ट-1 इसी साल आने वाली दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। जबकि हनुमान अंश पार्ट-2 की रिलीज को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। 

शरद केलकर की फिल्म को मिला था नेशनल अवॉर्ड

बीते 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में शरद केलकर की फिल्म श्रीकांत को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला था। इसमें शरद ने मंथा का किरदार निभाया था और मूवी के लीड एक्टर राजकुमार राव के साथ सपोर्टिंग रोल में उन्होंने अपने दमदार एक्टिंग की छाप छोड़ी थी।

यह भी पढ़ें- 'अवॉर्ड का नहीं सोचा...', 'श्रीकांत' को मिले नेशनल अवॉर्ड पर बोले शरद केलकर; संघर्षों को किया याद