Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Durga Puja 2023: रानी मुखर्जी से कियारा आडवाणी तक, सज-धजकर दुर्गा पूजा में पहुंचीं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां

    Durga Puja 2023 देश के कोने-कोने में बड़ी धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी दुर्गा पूजा पंडाल में माता रानी का आशीर्वाद लेती नजर आईं। हेमा मालिनी से लेकर काजोल और रानी मुखर्जी तक अभिनेत्रियों ने दुर्गा पूजा में ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दीं। इस दौरान अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी लाइमलाइट बटोरती नजर आईं।

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Sat, 21 Oct 2023 09:16 PM (IST)
    Hero Image
    दुर्गा पूजा में पहुंचीं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Durga Puja 2023: मनोरंजन से जुड़े सितारे हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। गणेश चतुर्थी के बाद अब मायानगरी मुंबई में दुर्गा पूजा की धूम है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लेते पंडाल में नजर आए। काजोल से लेकर रानी मुखर्जी तक कई अभिनेत्रियों को सप्तमी के मौके पर दुर्गा पूजा में पहुंचीं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्गा पूजा में बेटे संग पहुंचीं काजोल

    बंगाली ब्यूटी काजोल (Kajol) हर साल बहुत धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा सेलिब्रेट करती हैं। सप्तमी के मौके पर काजोल को बेटे युग के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में देखा गया। वह पिंक कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    गोल्डन साड़ी में रानी मुखर्जी ने ढहाया कहर

    रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), काजोल की कजिन हैं। दोनों बहनें दुर्गा पूजा में अक्सर साथ नजर आती हैं। इस बार भी रानी दुर्गा पूजा में नजर आईं। गोल्डन कलर की साड़ी में रानी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने चोकर सेट, बंगाली कंगन और हेयर बन से अपने लुक को पूरा किया था। 

    Rani Mukerji

    यह भी पढ़ें- Kajol Video: दुर्गा पूजा पंडाल पहुंच काजोल ने लिया मां का आशीर्वाद, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का लुक

    हेमा मालिनी ने बेटी के साथ किए मां दुर्गा के दर्शन

    'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी (Hema Malini) और एशा देओल (Esha Deol) भी दुर्गा पूजा में नजर आईं। दोनों ने रानी मुखर्जी के साथ फोटो खिंचवाई। पर्पल कलर की साड़ी में हमेशा की तरह हेमा मालिनी बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, एशा गोल्डन साड़ी में मां की तरह हसीन दिख रही थीं। 

    Hema Malini Esha Deol Rani Mukerji

    भक्ति में डूबीं कियारा आडवाणी

    अभिनेत्री कियारा आडवाणी दुर्गा पूजा में शामिल हुईं। वह मां दुर्गा का आशीर्वाद लेती दिखाई दीं। एक्ट्रेस ग्रीन कलर के सलवार-सूट में बहुत खूबसूरत लगीं। एक्ट्रेस खुले बाल, झुमके और कम मेकअप में बहुत प्यारी लग रही थीं। सिंपल लुक में कियारा ने दुर्गा पूजा के सामने पोज दिया।

    Kiara Advani

    काजोल के साथ दिखीं अजय देवगन की रील बेटी

    अजय देवगन की ऑन-स्क्रीन बेटी इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और उनके पति वत्सल सेठ (Vatsal Sheth) काजोल के साथ दुर्गा पूजा का आशीर्वाद लेते हुए नजर आए। ग्रीन कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में हसबैंड-वाइफ बहुत प्यारे लग रहे थे।

    Ishita Dutta

    यह भी पढ़ें- Ishita Dutta Birthday: इशिता दत्ता ने बेटे वायु संग सेलिब्रेट किया बर्थडे, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें