विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Durga Puja 2022: फिल्मों में बंगाली बाला की भूमिकाएं निभा चुकी एक्ट्रेस की ड्रेस से नहीं हटेगी नजर

By JagranEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 25 Sep 2022 07:03 PM (IST)

Durga Puja 2022 फिल्मों में बंगाली एक्ट्रेस के अलावा बंगाली कल्चर का भी बोलबाला रहा हैl इसके पीछे कारण यह ...और पढ़ें

Durga Puja 2022: दुर्जा पूजा 1 अक्तूबर से 9 दिन तक मनाई जाएगीl
Durga Puja 2022: दुर्जा पूजा 1 अक्तूबर से 9 दिन तक मनाई जाएगीl

नई दिल्ली, जेएनएनl Durga Puja 2022: दुर्गा पूजा 1 अक्टूबर से पूरे देश में जोरों-शोरों से मनानी शुरू की जाएगी। बॉलीवुड की कई हिंदी फिल्मों में बंगाली कल्चर को दिखाया गया है। इन फिल्मों के निर्माताओं ने इन भूमिकाओं के लिए कड़ी मेहनत और ध्यान से भूमिकाओं को बनाया था। अब हम आपके लिए बॉलीवुड की फिल्मों में बंगाली भूमिकाएं निभा चुकी बेस्ट एक्ट्रेस के लुक लेकर आए हैं, जिन्हें काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें: Saisha Hayes New Album: बीबीसी म्यूजिक फ्यूजन के टॉप 10 में रही सायशा हेज ने दूसरा एल्बम किया रिलीज

ऐश्वर्या राय बच्चन 

ऐश्वर्या राय बच्चन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में बंगाली बाला की भूमिका निभाई थी। ऐश्वर्या के इस लुक को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में वह एक अमीर जमींदार से शादी कर लेती है। इस फिल्म में उनके अलावा माधुरी दीक्षित और शाह रुख खान की भी अहम भूमिका थी।

तृप्ति डिमरी

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने बुलबुल नामक फिल्म में बंगाली महिला की भूमिका निभाई थी। इसमें उनके एथनिक लुक को काफी पसंद किया गया था। उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी भी पहन रखी है।

यह भी पढ़ें: The Family Man में जोया की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस का खुलासा, कभी होने वाली थी बेघर, कई रातें रही भूखी

विद्या बालन 

विद्या बालन ने फिल्म परिणीति से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक खूबसूरत बंगाली महिला की भूमिका निभाई थी। इसमें उनके लुक को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म कहानी में भी काम किया था और इस फिल्म में भी उन्होंने शानदार भूमिका निभाई थी। वहीं उनके लुक को भी काफी पसंद किया गया था।

 

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म लुटेरे में बंगाली लड़की की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह की अहम भूमिका थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था। वहीं इस फिल्म के गाने आज भी सुने जाते है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने सुजीत सरकार के फिल्म पिकू में बंगाली बाला की भूमिका निभाई थी। उन्होंने ट्रेडिशनल बंगाली लुक तो नहीं धारण किया था। हालांकि बिंदी और कपड़ों के कारण वह भूमिका में काफी जंच रही थी। इस फिल्म में इरफान खान ने भी अहम रोल निभाया था।