'फिल्म चले या न चले,काम से बेईमानी...',ट्रोल्स को दुलकर सलमान का दो टूक जवाब, कसा तीखा तंज
दुलकर सलमान ने हाल ही में ट्रोल्स और नकारात्मकता पर अपनी राय रखी है, उनका कहना है कि उनका उद्देश्य हमेशा अच्छा सिनेमा करना रहा है।

साइंस फिक्शन फिल्म में नजर आएंगे दुलकर
HighLights
दुलकर सलमान ने ट्रोल्स और नकारात्मकता पर अपनी राय दी
उनका उद्देश्य हमेशा अच्छा सिनेमा करना रहा है
जल्द ही तेलुगु फिल्म 'आकाशमलो ओका तारा' में दिखेंगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों के चयन से लेकर अभिनय और उनके रहन सहन तक, इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर हर छोटी बड़ी बात पर कलाकारों को लेकर ट्रोलिंग आम बात हो गई है। कई कलाकार इन चीजों से परेशान होने के बजाय, उसको ही अपनी ताकत बना रहे हैं।
अभिनेता दुलकर सलमान भी उन्हीं में से एक हैं। वह आगामी दिनों में तेलुगु फिल्म आकाशमलो ओका तारा में नजर आएंगे।
एक्टर को झेलनी पड़ी थी काफी आलोचना
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा, ‘समय के साथ नकारात्मकता का असर मुझ पर कम हुआ है, क्योंकि मैं समझ गया हूं कि इसके पीछे कोई वास्तविक तर्क नहीं होता है। मेरा उद्देश्य हमेशा अच्छा सिनेमा करना और बेहतरीन भूमिकाएं निभाना रहा है। मुझे नहीं लगता कि मैं एक अभिनेता के रूप में कभी बेईमान रहा हूं, चाहे फिल्म अच्छी चले या न चले। इसके बावजूद मुझे एक खास तरह की नकारात्मकता झेलनी पड़ती है।’

आगे सलमान ने नकारात्मकता का उनके पात्रों पर होने वाले प्रभाव पर कहा कि अगर कुछ लोगों को लगता है कि मैं कुछ खास तरह का काम नहीं कर सकता। फिर मैं वही करना चाहता हूं या करने की कोशिश करना चाहता हूं।
क्या है फिल्म की कहानी?
वहीं बात करें आकाशमलो ओका तारा (Aakasamlo Oka Tara)की तो ये एक इमोशनल रोमांटिक साइंस-फिक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म एक छोटे से दूरदराज के गाँव की एक महत्वाकांक्षी युवती कल्पना (सात्विका वीरावल्ली) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सपना एस्ट्रोनॉट (अंतरिक्ष यात्री) बनने का है। फिल्म में प्यार, परिवार के रिश्ते, आत्मविश्वास और असंभव को संभव कर दिखाने के जज्बे को दिखाया गया है।
View this post on Instagram
दुलकर के अलावा फिल्म में सात्विका वीरावल्ली, श्रुति हासन, रुहानी शर्मा और मुरली शर्मा, गौतम वासुदेव मेनन जैसे अन्य कलाकार नजर आएंगे।पवन सादिनेनी ने इसका निर्देशन किया है। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें- बहू का मायका बनेगा लड़के वालों का नया घर, छाया Yeh Prem Mol Liya का धांसू ट्रेलर; शादीशुदा लोगों के लिए मस्ट वॉच
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।