फिर लौट आया Lucky Ali का दौर, 'दृश्यम 3' के गाने को दी आवाज; रिलीज हुआ 'मुस्कुरा दो' का टीजर
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' के गाने 'मुस्कुरा दो' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे दिग्गज गायक लकी अली ने अपनी आवाज दी है।

दृश्यम 3 के गाने को लकी अली ने दी आवाज
HighLights
'दृश्यम 3' के गाने 'मुस्कुरा दो' का टीजर जारी हुआ
लकी अली ने गाने को दी है आवाज
2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' अब बस सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही आ चुका है जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। वहीं अब फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म के गाने और टीजर पोस्टर रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में फिल्म के गाने का एक टीजर आया है, जिसमें लकी अली फीचर हुए हैं।
लकी अली फिर लौट आए
दरअसल 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) के गाने का हाल ही में एक टीजर सामने आया है। इस गाने का नाम 'मुस्कुरा दो' है। दिग्गज गायक लकी अली फिर से दर्शकों का दिल जीतने आए हैं। इस गानो को उन्होंने ही अपनी मधुर और दिल छू लेने वाली आवाज से सजाया है। परिवार की उस ताकत और रिश्तों की खूबसूरती को बयां करता ये गाना उनकी आवाज पर बिल्कुल सही फिट बैठ रहा है।
View this post on Instagram
हालांकि महज कुछ सेकेंड्स के इस टीजर में लकी अली (Lucky Ali) ने अपनी आवाज से पहले ही दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। लोग लकी अली की आवाज सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए हैं। लकी अली की आवाज, मनोज मुंतशिर के दिल को छू लेने वाले बोल और रोचक कोहली के संगीत से सजा ‘मुस्कुरा दो’ परिवार और उन रिश्तों का जश्न है, जो उन्हें एक-दूसरे से जोड़े रखते हैं। फिल्म का ये पूरा गाना कल रिलीज किया जाएगा।

2 अक्टूबर को आ रही फिल्म
आपको बता दें किं, 'दृश्यम द कन्क्लूजन' (Drishyam: The Conclusion) 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। दर्शकों के सामने इस रहस्य से पर्दा उठने से पहले, मेकर्स गानों के जरिए दृश्यम की दुनिया की एक झलक पेश कर रहे हैं, जो फिल्म से जुड़े अलग-अलग जज्बातों को सामने लाते हैं।
वहीं फिल्म की बात करें तो अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित दृश्यम द कन्क्लूजन में अजय देवगन ( Ajay Devgn), तब्बू (Tabu), श्रिया सरन (Shreya Saran), रजत कपूर (Rajat Kapoor), जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और प्रकाश राज के साथ कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव समेत कई शानदार कलाकार नजर आएंगे।
अब इस बार विजय सलगांवकर ने कौन से दांव-पेंच खेले हैं और कहानी के अंतिम अध्याय में क्या-क्या होगा, ये सब 2 अक्टूबर को पता चलेगा, जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 से पहले जरूर देखें ये 7 सस्पेंस थ्रिलर फिल्में, रोंगटे खड़े कर देगा क्लाइमैक्स; OTT पर हैं ट्रेंडिग
यह भी पढ़ें- अक्षय खन्ना के Drishyam 3 छोड़ने पर मच गई थी उथल-पुथल, शूटिंग से 7 दिन पहले बदलनी पड़ी कहानी
