विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Drishyam में 'गायतोंडे' ने सच में मार दिया था इशिता दत्ता को थप्पड़, आग बबूला हो गए थे डायरेक्टर

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:08 PM (IST)

'दृश्यम ' (Drishyam) में गायतोंडे का किरदार निभाने वाले कमलेश सावंत ने खुलासा किया कि सेट पर इशिता दत्ता को सच में थप्पड़ लग गया था।

कमलेश सावंत ने शेयर किया हैरान करने वाला किस्सा

कमलेश सावंत ने शेयर किया हैरान करने वाला किस्सा

HighLights

  1. कमलेश सावंत ने शेयर किया हैरान करने वाला किस्सा

  2. इशिता दत्ता को सच में लग गया था थप्पड़

  3. डायरेक्टर को आ गया था भयंकर गुस्सा 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दृश्यम फ्रैंचाइजी के फैंस को गायतोंडे के किरदार का परिचय देने के जरूरत नहीं। भले ही अजय देवगन के किरदार विजय सालगांवकर के खिलाफ आईजी मीरा देशमुख (तबु) और बाकी के पुलिस वाले हों, लेकिन दर्शकों को सबसे ज्यादा नफरत शायद गायतोंडे से ही हुई होगी।

हालांकि तीसरी किस्त में गायतोंडे ने हमें हंसाया भी बहुत है लेकिन पहली और दूसरी किस्त में जब वह विजय के परिवार को टॉर्चर करता है तो विजय के साथ-साथ दर्शकों का भी खून खौल जाता है।

हालांकि अब गायतोंडे का किरदार निभाने वाले एक्टर कमलेश सावंत ने एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसने सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि दृश्यम की शूटिंग के दौरान इशिता दत्ता को रियल में थप्पड़ लग गया था।

जब इशिता दत्ता को सच में लगा थप्पड़

एक इंटरव्यू में कमलेश ने बताया कि उन्होंने एक तय दूरी रखकर सीन की रिहर्सल की थी। लेकिन, जब कैमरा चालू हुआ, तो वह दूरी कम हो गई और उनका हाथ इशिता के चेहरे पर जा लगा।

rahat (6)

उन्होंने बताया, 'रिहर्सल के दौरान एक सीन था जिसमें मुझे इशिता दत्ता को थप्पड़ मारना था, और तब हमारे बीच एक तय दूरी थी। लेकिन फाइनल टेक के समय यह दूरी कम हो गई। मैंने रिहर्सल के हिसाब से अपना हाथ उठाया, और वह सीधे इशिता दत्ता के चेहरे पर जा लगा'।

खूब गुस्सा हुए फिल्म के डायरेक्टर

इस घटना से कमलेश तुरंत परेशान हो गए। डायरेक्टर निशिकांत कामत को बहुत गुस्सा आया, लेकिन इशिता ने बीच में आकर उन्हें समझाया कि असल में क्या हुआ था।

rahat (5)

कमलेश ने बताया, 'दूसरी तरफ से निशिकांत कामत सर ने मुझे डांटा, लेकिन इशिता ने तुरंत बीच-बचाव करते हुए कहा, 'नहीं-नहीं सर, इसमें इनकी कोई गलती नहीं है। मेरी वजह से दूरी कम हो गई थी और उन्होंने रिहर्सल के हिसाब से ही अपना हाथ उठाया था। इसलिए, यह मेरी गलती है। उन्होंने मेरा साथ देने के लिए कदम आगे बढ़ाया, जो कि बहुत बड़ी बात है। मैं घबराहट के मारे एकदम लाल हो गया था'।

दृश्यम के बारे में

भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक दृश्यम की तीसरी किस्त 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई। जिसमें ओरिजिनल स्टारकास्ट के साथ जयदीप अहलावत (Jaieep Ahlawat) भी जुड़े। क्राइम थ्रिलर में अजय देवगन, तबु, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर ने अहम किरदार निभाए हैं वहीं दूसरी किस्त में अक्षय खन्ना भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- 11 साल तक बिना एक्टिंग किए इस अभिनेता के नाम से चली ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी, ना कोई फीस और ना कोई क्रेडिट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।