11 साल तक बिना एक्टिंग किए इस अभिनेता के नाम से चली ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी, ना कोई फीस और ना कोई क्रेडिट
भारतीय सिनेमा की एक ऐसी फ्रेंचाइजी जिसकी कहानी एक ऐसे किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे सिर्फ 15-20 मिनट का स्क्रीनटाइम मिला था।
-1793120905526_m.webp)
बिना एक्टिंग किए ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी का हिस्सा है ये एक्टर
HighLights
बिना एक्टिंग किए ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी का हिस्सा है ये एक्टर
एक्टर को मिला था 15-20 मिनट का स्क्रीनटाइम
11 साल पहले आई थी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में कई फिल्में ऐसी हैं जो दर्शकों को इतनी पसंद आई कि मेकर्स ने उनकी फ्रेंचाइजी बना दी। गोलमाल, हेराफेरी, धमाल, सिंघम ऐसी ही कुछ फ्रेंचाइजी हैं। लेकिन इन सब फिल्मों में लगभग उन्हीं किरदारों के आसपास फिल्म की कहानी घूमी है जो स्क्रीन पर दिखाई देते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं इंडियन सिनेमा में एक ऐसी फ्रेंचाइजी भी है जिसमें अब तक 3 फिल्में बन चुकी हैं। और जिस किरदार के आसपास इसकी कहानी घूमती है उसका रोल सिर्फ 15-20 मिनट का ही था वो भी सिर्फ पहली फिल्म में। इसके बाद की कहानी में वह एक्टर होता ही नहीं।
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर 21वें दिन तांडव, बनाने वाली है एक और रिकॉर्ड; 600 करोड़ से बस इतनी दूर
11 साल से बिना एक्टिंग किए इसी किरदार के आसपास चली फिल्म
हम बात कर रहे हैं अजय देवगन (Ajay Devgn) की क्राइम सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम (Drishyam) की। इसकी तीसरी फिल्म 2026 में ही रिलीज हुई और दूसरी फिल्म 2022 में आई थी। दृश्यम 3 की कहानी की शुरुआत होती है गोवा के आईजी के बेटे सैम (ऋषभ चड्ढा) के किरदार द्वारा एक केबल ऑपरेटर विजय सालगांवकर (अजय देवगन) की बेटी का वीडियो बनाकर उसे धमकाने से।
-1793121581622.webp)
सैम, विजय की बेटी अंजू की एक आपत्तिजनक वीडियो बनाता है और फिर उसी को दिखाकर उससे गलत मांग करता है। मांग पूरी ना होने पर उसे वीडियो लीक करने की धमकी देता है। रात में सैम, अंजू के घर जाता है जहां उसकी मां पहले से मौजूद है। सैम की अंजू और उसकी मां से झड़प होती है और सेल्ड डीफेंस में अंजू उसे सिर पर मार देती है जिससे उसकी मौत हो जाती है।
स्क्रीन पर नजर आता ये किरदार
बस इतना ही रोल होता है सैम (ऋषभ चड्ढा) का लेकिन इसके बाद बाकी बची पहली फिल्म, आगे की दो फिल्मों में सैम स्क्रीन पर नहीं दिखाई देता लेकिन पूरी इन्वेस्टिगेशन उसी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस तरह कहानी का हिस्सा ना होते हुए भी ऋषभ इस फिल्म का एक अहम हिस्सा हैं।

इसके बाद अंजू के पिता विजय उसकी लाश को ठिकाने लगाता है और फिर पुलिस को चकमा देने का सिलसिला शुरु हो जाता है। पुलिस आखिरी तक विजय और उसके परिवार को दोषी साबित नहीं कर पाती।
-1793121626495.webp)
'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के बारे में
दृश्यम फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी जो हिट रही। दूसरी फिल्म 2022 में आई जिसमें अक्षय खन्ना ने भी अहम किरदार निभाया वहीं तीसरी किस्त 2026 में रिलीज हुई जिसमें जयदीप अहलावत अहम किरदार में थे। तीनों फिल्मों में अजय देवगन, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, तबु और रजत कपूर ने मुख्य किरदार निभाए हैं।
