विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Drishyam 3 के निर्देशक अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय बने पेरेंट्स, कपल के घर आई नन्ही परी

Published: Sun, 19 Apr 2026 01:55 PM (IST)

अजय देवगन की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के निर्देशक अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय के घर खुशियां आई हैं। 19 अप्रैल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फेमस फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' (Drishyam) के अगले पार्ट यानी 'दृश्यम 3' को लेकर चर्चा है। ऐसे में मूवी के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने कुछ महीने पहले प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी।

कपल के घर खुशियां आ चुकी हैं। 19 अप्रैल को अक्षय तृतिया के मौके पर उनकी पत्नी शिवालिका ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने एक क्यूट से पोस्ट के जरिए इसकी अनाउंसमेंट की।

यह भी पढ़ें- 21 साल बाद वैसा ही किरदार निभाने जा रहे हैं Ajay Devgn, थिएटर्स में फिर गूंजेगी खौफनाक आवाज

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?

अभिषेक और शिवालिकी की शादी साल 2023, फरवरी को गोवा में हुई थी। दोनों की मुलाकात 2020 में खुदा हाफिज के सेट पर हुई थी। अभिषेक इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे। कपल ने पिछले साल एक इंस्टा पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। 

WhatsApp Image 2026-04-19 at 1.46.33 PM

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

कपल ने लिखा,"हमारी नन्ही देवी लक्ष्मी एक शुभ दिन पर हमारे जीवन में आई हैं। यह एक आशीर्वाद का साक्षात रूप है।" इसके साथ ही उन्होंने एक कार्ड भी शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, "एक पल में, हमारे दिलों को एक नया अर्थ मिल गया! अपार प्रेम और कृतज्ञता के साथ, हम अपनी अनमोल बच्ची का स्वागत करते हैं! धन्य माता-पिता शिवालिका और अभिषेक।"

इसके बाद से ही फिल्म जगत से जुड़े उनके कई दोस्त उन्हें भर-भरके बधाई दे रहे हैं। आहना कुमरा ने लिखा - 'बधाई हो'। किश्वर मर्चेंट और करण मेहरा ने भी बधाई दी।

अभिषेक ने दृश्यम 2 और उजड़ा चमन जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा वो प्यार का पंचनामा, खुदा हाफिज और सेक्शन 375 जैसे प्रोजेक्ट्स को को-प्रोड्यूस कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- ना सुपरस्टार, ना बड़ा बजट... Drishyam से ज्यादा सस्पेंस, धुरंधर से दमदार कहानी; Netflix पर नंबर 1 बनी ये फिल्म