विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

21 साल बाद वैसा ही किरदार निभाने जा रहे हैं Ajay Devgn, थिएटर्स में फिर गूंजेगी खौफनाक आवाज

Published: Wed, 25 Mar 2026 12:52 PM (IST)

अजय देवगन 'शैतान' के बाद एक बार फिर हॉरर जॉनर में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को रोहित जुगराज ...और पढ़ें

सुपरनेचुरल हॉरर में वापसी करेंगे अजय देवगन (फोटो-इंस्टाग्राम)

सुपरनेचुरल हॉरर में वापसी करेंगे अजय देवगन (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) और हॉरर मूवीज (Horror Movies) एक बेस्ट कॉम्बिनेशन है जो हमेशा काम करता है। एक्टर को आखिरी बार सुपरनेचुरल ड्रामा मूवी शैतान (Shaitaan) में देखा गया था। अब खबर आ रही है कि एक्टर एक बार फिर से हॉरर जॉनर में वापसी करने की तैयारी कर रहा है,जोकि और भी ज्यादा भायवह और रोमांचक होगा।

सुपरनेचुरल थ्रिलर में आएंगे नजर

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता रोहित जुगराज द्वारा निर्देशित एक अपकमिंग सुपरनेचुरल थ्रिलर में मुख्य भूमिका निभाएंगे। रोहित जुगराज दिलजीत दोसांझ अभिनीत सीरीज 'सरदार जी' के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्माण जुलाई में शुरू होने की उम्मीद है। अभी इसका टाइटल तय नहीं हुआ है लेकिन इसे फिलहाल गृह प्रवेश नाम दिया गया है।

Ajay (27)

यह भी पढ़ें- Golmaal 5 में विलेन बन रहे हैं अक्षय कुमार? अजय देवगन से इनसिक्योरिटी वाली बात पर तोड़ी चुप्पी

इस मूवी में देवगन को एक डार्क कैरेक्टर में दिखाया जाएगा जिसके पास सुपरनेचुरल पावर होती है। अजय देवगन को इससे पहले हमने 'भूत' और 'काल' जैसी हॉरर जॉनर की फिल्मों में काम करते देखा है। फैंस को इस जॉनर में उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार है।

बिल्कुल अलग होगा अजय देवगन का लुक

मिड डे ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "उस हॉरर फिल्म (काल) के लगभग 21 साल बाद अजय, रोहित की फिल्म में एक बार फिर एक रहस्यमय किरदार निभाएंगे। लंदन में फिल्माई गई इस कहानी में सुपरस्टार के पास सुपरनेचुरल पॉवर होगी और उनका किरदार बहुत ही ज्यादा इंटेंस होगा। फिल्म में उनका लुक बिल्कुल अलग होगा। इसलिए, वह इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू होने से पहले अपने सभी पेंडिंग काम को पूरा करना चाहते हैं।"

Ajay (28)

अजय देवगन के आने वाले प्रोजेक्ट्स

बता दें कि अजय देवगन के पास इस समय पाइपलाइन में कई सारी फिल्में हैं। फिलहाल वे रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'गोलमाल 5' की शूटिंग के लिए मुंबई में हैं। इस मूवी में उनके साथ अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर, शरमन जोशी, श्रेयस तलपडे और अक्षय कुमार जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। 2026 के मई तक अजय देवगन इस कॉमेडी फिल्म की शूटिंग में बिजी रहेंगे। इस फिल्म के बाद, एक्टर अपने मच अवेटेड प्रोजेक्ट 'दृश्यम 3' पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

यह भी पढ़ें- Golmaal 5 में विलेन बन रहे हैं अक्षय कुमार? अजय देवगन से इनसिक्योरिटी वाली बात पर तोड़ी चुप्पी