विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'महिला होना बहुत डिमांडिंग है', Drishyam 3 एक्ट्रेस श्रिया सरन को इस बात का हमेशा लगा रहता है डर

By Priyanka SinghEdited By: Tanya Arora
Published: Sat, 21 Mar 2026 07:47 PM (IST)

अजय देवगन के साथ 'दृश्यम-3' में नजर आने वाली श्रिया सरन ने पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस ...और पढ़ें

श्रिया सरन ने बताया उनका सबसे बड़ा डर/ फोटो- Instagram

श्रिया सरन ने बताया उनका सबसे बड़ा डर/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रियंका सिंह, मुंबई। कामकाजी महिला के लिए निजी और पेशेवर जिंदगी के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता। दृश्यम फिल्म की अभिनेत्री श्रिया सरन के लिए भी फिल्मों के कठिन शेड्यूल के बीच अपने बच्चे और परिवार को समय दे पाना आसान नहीं होता है।

खुलकर जीने की चाह और काम के प्रति जुनून के बीच इस तालमेल को बिठाना उनके लिए बड़ी चुनौती है। हालांकि वह अपनी तरफ से प्रयास पूरा करती हैं कि वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस करें।

महिला होना बहुत डिमांडिंग है

इस साल दृश्यम 3 फिल्म में नजर आने वाली श्रिया कहती हैं, "मैं हर पल, हर दिन को एंजाय करना चाहती हूं, वह भी अपने परिवार के साथ रहते हुए। आप कभी भी सौ प्रतिशत संतुष्ट कभी नहीं होंगे। अगर आप बहुत समय परिवार को दे भी देंगे, तो भी लगेगा की निजी जिंदगी में मैं कुछ खास नहीं कर रही हूं। मुझे लगता है कि महिला होना ही बहुत डिमांडिग होता है, आपके पास दुनिया भर के काम होते हैं।"

यह भी पढ़ें- इस तारीख से शुरू होगी Drishaym 3 की शूटिंग, अक्षय खन्ना को आउट करते ही लोकेशन कर ली फाइनल

shriya_saran1109_1730294990_3490289810546551480_1664782476

श्रिया सरन ने आगे कहा, "पेशेवर लाइफ में भी बहुत सारा काम है। आपको अपने तरीके से संतुलन बनाना होगा, जो आपके लिए काम करेगा, हो सकता है वह किसी और के लिए काम न करें। जब वह संतुलन कई बार नहीं बनता है, तो मुझमें फेल होने का डर हमेशा रहता है। कई लोग कहते हैं कि हमारा काम बतौर कलाकार केवल अपना काम करना और चले जाना है। हालांकि मेरा मानना ऐसा नहीं है। मैं तो जब भी कोई काम शुरू करती हूं, तो उसे लेकर बहुत नर्वस रहती हूं। मैं अपनी सफल या असफल होने की भावना को लेकर भी बहुत ईमानदार रहती हूं, अगर कोई डर है, तो उसे बताती हूं।"

shriya_saran1109_1729869630_3486721631513477302_1664782476

डिजिटल प्लेटफॉर्म और फिल्मों के फर्क पर बोलीं श्रिया

सिनेमा से इतर श्रिया अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम कर रही हैं। वह इस फॉर्मेट को लेकर कहती हैं कि यह अलग माध्यम जरूर है, लेकिन अभिनय तो वही होता है। हालांकि, माध्यम के अनुसार कहानी को कहने का तरीका बदल जाता है। कहानी में पात्र के पास समय ज्यादा होता है, तो उसका ग्राफ भी अलग हो जाता है। मैं वैसे भी अपने काम को लेकर जुनूनी हूं। जब किसी फिल्म या वेब सीरीज पर काम होता है, तो उससे बहुत से लोग जुड़े रहते हैं, ऐसे में बहुत जरूरी है कि हर कोई अपने काम को लेकर जुनूनी रहें और लोग क्या सोचते हैं, वह छोड़कर केवल अपना काम करें।"

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 में हुई साउथ के दिग्गज एक्टर की एंट्री, अजय देवगन के साथ पहले भी दे चुका है ब्लॉकबस्टर