विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abhishek Pathak Wedding: सामने आई दृश्यम 2 के डायरेक्टर की शादी की पहली तस्वीर, वेडिंग एल्बम पर दिल हारे फैंस

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Fri, 10 Feb 2023 12:21 PM (IST)Updated: Fri, 10 Feb 2023 12:25 PM (IST)

Drishyam 2 Director Abhishek Pathak Wedding Photos दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने हाल ही में अपनी लेडी लव ...और पढ़ें

File Photo of Abhishek Pathak and Shivaleeka Oberoi from Wedding
File Photo of Abhishek Pathak and Shivaleeka Oberoi from Wedding

नई दिल्ली, जेएनएन। Drishyam 2 Director Abhishek Pathak Wedding Photos: पिछले दिनों डायरेक्टर अभिषेक पाठक 'दृश्यम 2' को लेकर काफी चर्चा में रहे। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के वो झंडे गाड़े, जिससे बॉलीवुड की डूबती नैया को पार गाने में काफी मदद मिली। अब एक बार फिर अभिषेक पाठक सुर्खियों में हैं। उन्होंने 9 फरवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शिवालिका ओबरॉय से शादी कर ली, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अब सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी ने शादी कर ली। उनकी वेडिंग के बाद अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबरॉय की शादी ने मीडिया की ओर अपनी ध्यान खींचा। अब अभिषेक पाठक ने अपनी ग्रैंड वेडिंग की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

'आप प्यार को नहीं, प्यार आपको ढूंढता है'

कैमरे में कैद हुए शादी के खूबसूरत लम्हों को उन्होंने कैप्शन दिया,'आप प्यार को नहीं ढूंढते, प्यार आपको ढूंढता है। इसका किस्मत से, डेस्टिनी से और जो आपके भाग्य में लिखा होता है, उससे बहुत मतलब होता है। 9 फरवरी, 2023 की शाम को हमारी शादी हमारे चाहने वालों के बीच संपन्न हुई। यह हमारी जिंदगी का सबसे मैजिकल मोमेंट रहेगा। हम इंतजार नहीं कर सकते इस खूबसूरत जर्नी को शेयर करने और ऐसे और खूबसूरत लम्हों के लिए।'

View this post on Instagram

A post shared by Shivaleeka Oberoi (@shivaleekaoberoi)

फैंस को पसंद आई जोड़ी

फैंस को अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबरॉय की शादी की तस्वीरें बहुत पसंद आई। अहाना कुमरा, किश्वर मर्चेंट समेत कई सेलेब्स ने उनकी शादी की तस्वीरों को पसंद किया है।

शादी में शरीक हुए थे यह मेहमान

कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन 8 फरवरी को शुरू हुए थे। इसके बाद 9 को शादी और फिर रात को पार्टी। 'दृश्यम 2' डायरेक्टर की शादी में कई नामी हस्तियां शामिल हुई थीं। अजय देवगन, कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा, विद्युत जामवाल, सनी सिंह, भूषण कुमार सहित कई हस्तियों ने अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबरॉय के स्पेशल डे पर दस्तक दी थी। कपल के आउटफिट्स को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।

यह भी पढ़ें: Shivaleeka-Abhishek Wedding: डायरेक्टर की शादी में शामिल होंगे अजय देवगन, गोवा के लिए हुए रवाना

यह भी पढ़ें: Kajol: इतने वर्षों में कैसे गोरी हो गईं काजोल? एक्ट्रेस ने आखिरकार किया इस सीक्रेट का खुलासा