विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayushmann Khurrana की फिल्म Dream Girl का पहला गाना राधे-राधे रिलीज

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Thu, 15 Aug 2019 02:57 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2019 02:58 PM (IST)

Dream Girl 13 सितंबर को रिलीज होने वाली हैl इस फिल्म में Ayushmann Khurrana के अलावा नुसरत भरूचा विजय राज जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैl

Ayushmann Khurrana की फिल्म Dream Girl का पहला गाना राधे-राधे रिलीज
Ayushmann Khurrana की फिल्म Dream Girl का पहला गाना राधे-राधे रिलीज

नई दिल्ली, जेएनएनl आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की अगली फिल्म ड्रीम गर्ल (Dream Girl) का पहला गाना रिलीज किया गयाl इसमें आयुष्मान खुराना कृष्ण के अवतार में नजर आ रहे हैंl वहीं नुसरत भरूचा राधा के अवतार में नजर आ रही हैंl

फिल्म ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना एक ऐसे लड़के की भूमिका निभा रहे हैंl जो लड़का होकर भी लड़की की आवाज निकालता हैl

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Celebrate Janmashtami like never before, with your #DreamGirl! 😉 #RadheRadhe song out now. @nushratbharucha @ektaravikapoor @shobha9168 @ruchikaakapoor @writerraj #AnnuKapoor @nowitsabhi #VijayRaaz @oyemanjot @rajbhansali92 @EkThapaTiger @thinkinkstudioindia @akshat_r_saluja @nirmaand @balajimotionpictures @ZeeMusicCompany @ZeeStudiosint #DreamGirl #DreamGirlOn13thSep #13KoMainTeri Music: @meetbrosofficial Singers: @MeetBrosofficial @amitguptamusic Lyrics: @kumaarofficial Choreography: @ganeshacharyaa

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on

यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैl यह गाना राधा कृष्ण पर आधारित हैl इस गाने को मथुरा का टच भी दिया गया हैl इस गाने को मीट ब्रदर्स ने कंपोज किया हैl वहीं इस गाने को आवाज अमित गुप्ता ने दी हैl

गाने में आयुष्मान खुराना कृष्ण की ड्रेस में नजर आ रहे हैंl वहीं नुसरत भरूचा राधा बनी दिखाई दे रही हैl इस गाने में आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा दोनों में बहुत शानदार डांस किया हैl दोनों की नोकझोंक भी इस गाने में आपको पसंद आएगीl

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Meet my #DreamGirl co-actor @ayushmannk… oops co-actress Aayushi 🤪 #BTS #13KoMainTeri

A post shared by nushrat (@nushratbharucha) on

ड्रीम गर्ल 13 सितंबर को रिलीज होने वाली हैl इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा नुसरत भरूचा, विजय राज जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैl हाल ही में आयुष्यमान खुराना की फिल्म अंधाधुन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया थाl इसके अलावा उन्हें भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला हैl इसके चलते आयुष्मान खुराना की बॉलीवुड में साख बढ़ी हैl

यह भी पढ़ें: Mission Mangal Film Review: Independence Day 2019 पर Akshay Kumar की फिल्म को मिले इतने स्टार्स

आयुष्यमान खुराना हाल ही में फिल्म आर्टिकल 15 में भी नजर आए थेl इस फिल्म में समानता की बात की गई थीl आयुष्यमान खुराना की पत्नी को हाल ही में कैंसर हुआ था और अब वह इसका इलाज करवा रही हैंl