विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Double iSmart: 'लाइगर' के बाद iSmart Shankar के सीक्वल से पुरी जगन्नाथ की वापसी, मुंबई में शुरू हुई शूटिंग

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Thu, 13 Jul 2023 02:15 PM (IST)

Double iSmart उस्ताद राम पोथिनेनी और पुरी जगन्नाथ की जोड़ी एक बार फिर वापस आ रही है। दोनों ब्लॉकबस्टर फिल्म ...और पढ़ें

Double iSmart Ustaad Ram and director Puri Jagannadh started shooting. Photo- Twitter
Double iSmart Ustaad Ram and director Puri Jagannadh started shooting. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले कुछ वक्त में ऐसी फिल्मों का चलन बढ़ा है, जो पैन इंडिया रिलीज की जा रही हैं। खासकर, साउथ से आने वाली फिल्में इस चलन का पालन जमकर कर रही हैं।

दक्षिण सिनेमा की तकरीबन हर चर्चित फिल्म हिंदी में भी रिलीज की जा रही है। इस लिस्ट में डबल आइस्मार्ट (Double iSmart) का नाम भी जुड़ गया है, जो तेलुगु के साथ हिंदी में भी बनायी जा रही है। 

Double iSmart में हैं जबरदस्त एक्शन दृश्य

फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं, जो हिंदी में भी फिल्में बना चुके हैं। आइस्मार्ट फ्रेंचाइजी में उस्ताद राम पोथिनेनी लीड रोल निभाते हैं। फिल्म का निर्माण पुरी जगन्नाथ और ">चार्मी कौर कर रहे हैं। 'डबल आइस्मार्ट' की शूटिंग बुधवार से मुंबई में शुरू हो चुकी है। इसके लिए विशाल सेट लगाये गये हैं।

फिल्म में कई हाइ ओक्टेन एक्शन दृश्य होंगे, जिन्हें स्टंट डायरेक्टर केचा कोरियोग्राफ कर रहे हैं। वहीं, सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी जियानी जियानेली को दी गयी है, जो हॉलीवुड के मशहूर सिनेमैटोग्राफर हैं। 

शूटिंग के वर्किंग स्टिल जारी किये गये हैं। एक फोटो में राम हाथ में आतिशबाजी लिए ट्रक में बैठे नजर आ रहे हैं। पुरी, केचा और गियानी के चेहरों पर मुस्कान है। डबल आईस्मार्ट तकनीकी रूप से हाई स्टैंडर्ड और हाई बजट फिल्म है। डबल आइस्मार्ट को अगले साल 8 मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।

2019 में आयी थी iSmart Shankar

पुरी जगन्नाथ निर्देशित ‘आइस्मार्ट शंकर’ 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लीड एक्टर राम ही थे। राम का किरदार शंकर एक स्ट्रीट स्मार्ट असेसिन यानी हत्यारा दिखाया गया है, जिसमें एक मारे गये सीबीआई ऑफिसर की यादों को ट्रांसफर करके उसे तकनीकी रूप से स्मार्ट और उन्नत बना दिया जाता है।

चार्मी कौर ने इस फिल्म का भी सह निर्माण किया था। कलाकारों में राम के अलावा सत्यदेव, नाभा नतेश और निधि अग्रवाल ने मुख्य किरदार निभाये थे।

पुरी जगन्नाथ की पिछली फिल्म लाइगर 

पुरी जगन्नाथ एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2004 में आयी फिल्म शर्त- द चैलेंज से हिंदी डेब्यू किया था। इसके बाद 2011 में बुड्ढा होगा तेरा बाप के साथ लौटे, जिसमें अमिताभ बच्चन, सोनू सूद, हेमा मालिनी, प्रकाश राज, चार्मी कौर और सोनल चौहान ने अहम भूमिकाएं निभायी थीं। 

पुरी की पिछली फिल्म लाइगर है, जो हिंदी और तेलुगु में साथ-साथ बनायी गयी थी। फिल्म से विजय देवरकोंडा ने हिंदी डेब्यू किया था। अनन्या पांडे फीमेल लीड रोल में थीं, मगर यह फिल्म फ्लॉप रही थी।