विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2023: Karisma Kapoor ने दिवाली पार्टी में माता-पिता संग किया एन्जॉय, दिखाई इनसाइड तस्वीरें

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 12 Nov 2023 08:49 PM (IST)

Diwali 2023 बीते दिन करीना कपूर खान ने अपने घर पर दिवाली का सेलिब्रेशन किया। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने सोशल ...और पढ़ें

करिश्मा कपूर ने दिखाई दिवाली की झलक (Photo Credit: Instagram)
करिश्मा कपूर ने दिखाई दिवाली की झलक (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Karisma Kapoor Diwali Post: पूरे देश में दिवाली का जश्न जोरों पर है। बी-टाउन में भी इस त्योहार की उतनी ही धूम देखने को मिल रही है। पिछले एक हफ्ते से बॉलीवुड सेलेब्स दिवाली पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। 11 नवंबर को करीना कपूर खान ने भी अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में पूरा कपूर और पटौदी परिवार शामिल हुआ। अब करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

करिश्मा कपूर ने दिखाई दिवाली पार्टी की झलक

करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। दिवाली पार्टी की इन फोटोज को शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में लिखा 'परिवार, खाना और फेस्टिवल। इसकी शुरुआत कैसे हुई और इसका अंत कैसे हुआ'।

यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan की दिवाली पार्टी में लगा ग्लैमर का तड़का, अनन्या पांडे से लेकर आदित्य रॉय कपूर तक ये सेलेब्स हुए शामिल

इन तस्वीरों में करिश्मा कपूर और करीना कपूर को परिवार के साथ दिवाली मनाते हुए देखा जा सकता है। एक फोटो में करिश्मा कपूर और करीना कपूर पिता रणधीर कपूर और मां बबीता कपूर के साथ एक खास पल शेयर करती दिख रही हैं। अन्य फोटोज में करिश्मा कपूर, बहन करीना और अन्य कपूर परिवार और सैफ के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज में वह चॉकलेट खा रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ब्रॉउन कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बालों में बन, ग्लॉसी मेकअप, कानों में चांद बालियां एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। इन फोटोज में नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आदर जैन और अरमान जैन भी दिखाई दे रहे हैं।

करीना ने भी शेयर की कई तस्वीर

करीना कपूर खान ने भी अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह कपूर और पटौदी परिवार के साथ मिलकर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। रेड साड़ी और स्लीव लैस ब्लॉउज में बेबो कहर ढहा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Diwali 2023: Sara Ali Khan ने 'अब्बू' सैफ और बुआओं के साथ मनाई दिवाली, एक फ्रेम में कैद हुआ पूरा पटौदी परिवार