विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'धुरंधर' के बाद एक और धांसू किरदार में लौटे मेजर इकबाल, मानव अधिकार कार्यकर्ता की कहानी देख पसीज जाएगा दिल

Published: Fri, 03 Jul 2026 09:56 PM (IST)

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' तमाम पचड़ों के बाद फाइनली ओटीटी पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म मानवाधिकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म 'पंजाब 95' (Punjab 95) काफी लंबे समय से सेंसरशिप के मामले में फंसी थी। अब आखिरकार इसकी लड़ाई का रास्ता साफ हुआ और मूवी को बदले हुए नाम के साथ ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

फिल्म का नाम बदलकर सतलज रख दिया गया है। मूवी में दिलजीत के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) भी नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है और इसे जी5 (Zee5) पर रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- तीन महीने बाद OTT पर आ रही ब्लॉकबस्टर फिल्म, 8.2 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर ने दी थी Dhurandhar 2 को टक्कर

क्या है सतलज की कहानी?

मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह के जीवन से प्रेरित, 'सतलज' (Satluj) एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो डर, सत्ता और खामोशी के बावजूद सच्चाई की खोज में अडिग रहता है। टकराव और अशांति के दौर पर आधारित यह फिल्म हजारों लोगों के रहस्यमय ढंग से गायब होने की भयावह सच्चाई और न्याय की तलाश कर रहे परिवारों द्वारा भुगती गई भारी मानवीय कीमत को सामने लाती है।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर?

हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और अर्जुन रामपाल के अलावा कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओल्यान भी नजर आएंगे। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह के असाधारण जीवन और सच्चाई के लिए उनकी निरंतर लड़ाई से प्रेरित है।

Diljit (16)

यह कहानी उस समय के बैकग्राउंड पर बनी है, जो उग्रवाद, राजनीतिक हिंसा और भय से प्रभावित था, जहां हजारों लोग बिना किसी कारण के लापता हो गए और न्याय मिलना मुश्किल था। वहां एक आम आदमी ने एक असाधारण सिस्टम के खिलाफ खड़े होने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- 'खूबसूरत और इमोशनल फिल्म,' पाकिस्तानी फिल्ममेकर को पसंद आई इम्तियाज अली की Main Vaapas Aaunga