विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तीन महीने बाद OTT पर आ रही ब्लॉकबस्टर फिल्म, 8.2 IMDb रेटिंग वाली थ्रिलर ने दी थी Dhurandhar 2 को टक्कर

Published: Thu, 02 Jul 2026 11:53 AM (GMT+05:30)

बॉक्स ऑफिस पर हजारों करोड़ कमाने वाली साल की टॉप रेटेड फिल्म की अब ओटीटी पर दस्तक होने वाली है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर आ रही थ्रिलर फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

ओटीटी पर आ रही थ्रिलर फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तीन महीने पहले दुनियाभर के सिनेमाघरों में तबाही मचाने वाली टॉप रेटेड फिल्म आखिरकार अब ऑनलाइन स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को इंडिया में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।

यह फिल्म जब रिलीज हुई थी, तब इसने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कमाई से सुनामी ला दी थी। यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार है। इस फिल्म ने खर्च से तीन गुना ज्यादा कमाई की थी।

धुरंधर 2 को दी थी टक्कर

इस फिल्म को भारत समेत दुनियाभर में सराहा गया और रेटिंग भी तगड़ी मिली। यह फिल्म है प्रोजेक्ट हेल मेरी (Project Hail Mary)। रयान गोसलिंग स्टारर साई-फाई थ्रिलर 20 मार्च को विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन भारत में यह फिल्म 6 दिन लेट आई थी। इसकी वजह धुरंधर 2 की आंधी थी। हालांकि, धुरंधर 2 की सक्सेस के बीच भी प्रोजेक्ट हेल मेरी ने 26 जून को आकर धमाका कर दिया।

Project Hail Mary

बॉक्स ऑफिस पर छापे थे नोट

प्रोजेक्ट हेल मेरी ने भारत में करीब 90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जबकि विदेशों में हजारों करोड़ का कारोबार किया था। बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 683.5 मिलियन डॉलर (6500 करोड़ रुपये के करीब) का बिजनेस किया था।

यह भी पढ़ें- 12 दिन में ही थिएटर से हटकर OTT पर आ रही 2 घंटे 33 मिनट की फिल्म, रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी मूवी

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी मिडिल स्कूल के एक टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है। एक दिन टीचर की जब आंख खुलती है तो वह खुद को एक इंटरस्टेलर स्पेसक्राफ्ट (अंतरिक्ष यान) में पाता है। उसे याद नहीं है कि आखिर वह उस स्पेसक्राफ्ट में कब और कैसे पहुंचा। फिल्म में टीचर की भूमिका में रयान नजर आए।

Project Hail Mary OTT

किस ओटीटी पर है प्रोजेक्ट हेल मेरी?

इस फिल्म को IMDb से 8.2 रेटिंग मिली है। यह 3 जुलाई 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर दस्तक देने वाली है।

यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही रोमांटिक ड्रामा ने हथिया ली नंबर-1 की कुर्सी, 118 मिनट की फिल्म को मिली है 7.5 IMDb रेटिंग