विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 की नाक के नीचे हॉलीवुड फिल्म ने भारत में उड़ाए करोड़ों रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2000 करोड़ पार

Published: Sun, 29 Mar 2026 07:12 PM (IST)

धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge Collection) की सक्सेस के बीच हॉलीवुड फिल्म ने कमाई से इतिहास रच दिया है।

धुरंधर 2 के आगे भारत में हॉलीवुड फिल्म का जलवा। फोटो क्रेडिट- एक्स

धुरंधर 2 के आगे भारत में हॉलीवुड फिल्म का जलवा। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने को मिल रहा है।

मात्र 10 दिनों में ही फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ के करीब पहुंच गई है। फिल्म का कारोबार दुनियाभर में आसमान छू रहा है। मगर धुरंधर 2 के बाद एक और फिल्म बड़े पर्दे पर उतरी है जो इस वक्त दुनियाभर में छाई हुई है।

2000 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

भले ही यह फिल्म भारत में तीन दिन पहले ही रिलीज हुई हो, लेकिन इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी कब्जा कर लिया है। यह विदेशी सिनेमाघरों में 9 दिन पहले आई थी और इसने इन नौ दिनों में करीब 2000 करोड़ का कारोबार कर डाला है।

10 गुना बढ़ाने पड़े थे शोज

इस हॉलीवुड फिल्म का क्रेज इतना तगड़ा था कि भारत में इसके शोज रिलीज के एक दिन बाद ही 10 गुना बढ़ गए थे। इस फिल्म की एक खासियत यह है कि यह धुरंधर 2 के जॉनर से बिल्कुल अलग है। शायद यही वजह है कि स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 की आंधी के बीच नई साई-फाई हॉलीवुड फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है।

Hail Mary Movie

धुरंधर 2 से डरकर एक हफ्ते बाद आई थी फिल्म?

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो प्रोजेक्ट हेल मेरी (Project Hail Mary) है। फिल लॉर्ड और क्रिस मिलर के निर्देशन में बनी रयान गोसलिंग (Ryan Gosling) स्टारर प्रोजेक्ट हेल मेरी दुनियाभर के सिनेमाघरों में 20 मार्च को रिलीज हुई थी। वहीं, भारत में इस फिल्म को 26 मार्च को रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़ें- 3 दिन में 1300 करोड़... Dhurandhar 2 छोड़िए, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बजाया डंका, कर रही ताबड़तोड़ कमाई

project hail mary box office

भारत में प्रोजेक्ट हेल मेरी का कलेक्शन

प्रोजेक्ट हेल मेरी का दबदबा पहले दिन से ही देखा जा रहा है। विदेशी बाजारों में फिल्म ने अब तक 223 मिलियन डॉलर यानी 2000 करोड़ रुपये के पार करोबार कर लिया है। वहीं, भारत में भी फिल्म का कारोबार अच्छा है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में कम स्क्रीन्स मिलने के बावजूद तीन दिन में करीब 9.75 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के पसीने छुड़ा रही हॉलीवुड फिल्म, लोगों की डिमांड के बीच बढ़े Project Hail Mary के शोज