30 अक्टूबर को दिल्ली में नहीं होगा Diljit Dosanjh का कॉन्सर्ट, क्यों नहीं मिली शो को मंजूरी?
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में कॉन्सर्ट होने वाला था जिसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को नहीं मिली परमीशन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
दिलजीत दोसांझ के शो को नहीं मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को दिल्ली में था दिलजीत का कॉन्सर्ट
दिल्ली से शुरू होने वाला था ऑरा इंडिया टूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN) में परफॉर्म करने वाले थे। उनका ऑरा इंडिया टूर दिल्ली से शुरू होने वाला था। टिकट की बिक्री भी शुरू हो गई थी, लेकिन शायद अब यह कॉन्सर्ट नहीं होगा।
दरअसल, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की तरफ से परमीशन नहीं मिली है। पहले ये कॉन्सर्ट 1 नवंबर को होने वाला था, लेकिन 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी से जुड़ी संवेदनशीलता के कारण इसे 30 अक्टूबर को रखा गया। मगर अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।
नहीं होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट?
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, बुकमाईशो (BookMyShow) को लिखे एक पत्र में पुलिस उपायुक्त (दक्षिण जिला) के कार्यालय की तरफ से कहा गया, "14 अक्टूबर 2026 के आवेदन के संदर्भ में आपको सूचित किया जाता है कि 30 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर दिल्ली' (Diljit Dosanjh's Aura India Tour Delhi) के आयोजन के लिए आपके अनुरोध की हमारे कार्यालय द्वारा समीक्षा की गई है।"
क्यों दिलजीत के कॉन्सर्ट को नहीं मिली मंजूरी?
पत्र में आगे लिखा गया, "सुरक्षा संबंधी विशिष्ट खतरों के इनपुट और चल रहे त्योहारी सीजन के कारण सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों और अन्य महत्वपूर्ण कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं को देखते हुए इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।"
View this post on Instagram
भारत में कब-कब है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट?
दिलजीत दोसांझ का ऑरा इंडिया टूर 5 दिसंबर तक चलने वाला है। 30 अक्टूबर को दिल्ली के JLN में कॉन्सर्ट था जोकि शायद अब पोस्टपोन हो सकती है। वहीं, 6 और शहरों में दिलजीत परफॉर्म करने वाले थे। यहां रही लिस्ट...
- 15 नवंबर- इंदौर (C21 इस्टेट)
- 21 नवंबर- अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
- 27 नवंबर- मुंबई (महालक्ष्मी रेस कोर्स)
- 29 नवंबर- बेंगलुरु (नाइस ग्राउंड्स)
- 5 दिसंबर- चंडीगढ़ (TBA)
यह भी पढ़ें- पंजाबी आ गए ओए! Diljit Dosanjh ने वेम्बली में रचा इतिहास, भारत के सबसे बड़े स्टेडियम में की कॉन्सर्ट की घोषणा
