विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक थप्पड़ पड़ने पर Dilip Kumar ने खाई थी कसम, 36 साल तक दिलों-जान से निभाई सुपरस्टार संग कट्टर दुश्मनी

Published: Tue, 07 Jul 2026 06:46 PM (IST)

दिलीप कुमार एक बार जो ठान लेते थे वह करते ही थे। 1959 में कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी वजह ...और पढ़ें

एक थप्पड़ खाकर दिलीप कुमार ने खाई थी कसम/ फोटो- Instagram

एक थप्पड़ खाकर दिलीप कुमार ने खाई थी कसम/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर एरा के अपने सुपरस्टार रहे हैं, लेकिन जो स्टारडम दिलीप कुमार का था, वह कोई नहीं छू पाया। 1940 के ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा से लेकर कलरफुल तक, उन्होंने अपने रोमांटिक अंदाज, डायलॉग डिलीवरी, स्क्रीन प्रेजेंस से वह रुतबा बनाया, जिसके लिए बड़े-बड़े एक्टर्स तरस जाते हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) हो या फिर, शाह रुख खान कई ऐसे सितारे हैं, जिनकी इंस्पिरेशन दिलीप कुमार रहे हैं।

इंडस्ट्री में अपना अलग रुतबा लेकर चल रहे दिलीप कुमार को कोई थप्पड़ मार सकता है, ऐसा सोचना भी अजीब लगता है। हालांकि, ऐसा हुआ था, एक बार शूटिंग के दौरान अभिनेता ने दिलीप कुमार को इतनी जोर से थप्पड़ मारा था, जिसकी गूंज 36 साल तक बॉलीवुड में सुनाई दी थी। कौन था वह एक्टर जिसके साथ दिलीप कुमार ने कभी काम न करने की खाई थी कसम उनकी डेथ एनिवर्सरी पर पढ़ें उनसे जुड़ा ये किस्सा

गाल पर नहीं दिलीप कुमार के दिल पर छपा था थप्पड़

जिस अभिनेता संग दिलीप कुमार ने 36 साल तक दुश्मनी निभाई थी, वह कोई और नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के 'जानी' राज कुमार थे। साल 1959 में रिलीज हुई रामानंद सागर की लिखी कहानी 'पैगाम' में दोनों ने छोटे और बड़े भाई का किरदार निभाया था। राज कुमार एस एस वसन के निर्देशन में बनी फिल्म में राम लाल और दिलीप कुमार रतन लाल बने थे।

मूवी में एक सीन था, जहां राम लाल को छोटे भाई रतन को थप्पड़ मारना है। इस सीन में राज कुमार ने सीन में डूबकर दिलीप कुमार को इतनी तेज थप्पड़ मार दिया था कि वह उनके दिल पर छप गया।

यह भी पढ़ें- 77 साल पहले Raj Kapoor पर भारी पड़ गए थे Dilip Kumar, रोमांटिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

_ - 2026-07-07T181925.928

36 साल तक निभाई थी दिलीप कुमार ने दुश्मनी

ऐसा कहा जाता है कि 'पैगाम' के बाद दिलीप कुमार राज कुमार के मारे गए उस थप्पड़ से इतना ज्यादा हर्ट हो गए थे कि उन्होंने उसी वक्त ये कसम खा ली थी कि वह दोबारा कभी भी सुपरस्टार के साथ काम करेंगे। दोनों की लड़ाई का यह किस्सा बॉलीवुड के गलियारों में आज भी सुनने को मिलता है। हालांकि, 36 साल बाद वह समय आया जब दोनों को बड़ी ही चालाकी एक डायरेक्टर दोबारा साथ ले आया।

dilip kumar raaj kumar

वह डायरेक्टर थे सुभाष गई, जिनकी फिल्म सौदागर में दिलीप कुमार और राजकुमार ने साथ में काम किया था, लेकिन जब तक शूटिंग के पहले दिन तक वह साथ नहीं आए, तब तक उन्हें ये अंदाजा भी नहीं था कि वह एक साथ एक फिल्म में काम कर रहे हैं।

दरअसल, सुभाष गई जब दिलीप कुमार के पास स्क्रिप्ट लेकर गए तो उन्हें कहानी बहुत पसंद आई। सेम चीज उन्होंने राज कुमार के साथ भी की , लेकिन दोनों के सामने ही यह नहीं बताया कि उनके दोस्त का किरदार कौन निभा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो सेट पर दोनों ने एक-दूसरे से ज्यादा बात तो नहीं की, लेकिन अपना काम प्रोफेशनली रूप से पूरा किया।

यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi ने गाया था सदी का सबसे दर्द भरा गीत, कल्ट क्लासिक है 56 साल पुराना गाना