93 साल के हुए दिलीप कुमार, दो दिन बाद मिलने वाला है सम्मान
मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का आज जन्मदिन है। वो पूरे 93 साल के हो गए और उन्हें ठीक दो दिन बाद 13 दिसंबर को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। ‘द सब्सटांस एंड द शैडो’ नाम से दिलीप कुमार की आत्मकथा लिख चुकीं उनकी
मुंबई। मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का आज जन्मदिन है। वो पूरे 93 साल के हो गए और उन्हें ठीक दो दिन बाद 13 दिसंबर को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। ‘द सब्सटांस एंड द शैडो’ नाम से दिलीप कुमार की आत्मकथा लिख चुकीं उनकी करीबी मित्र उदय तारा नायर ने इसकी पुष्टि की है।
देखिए बिना मेकअप कैसी लगती हैं अनुष्का शर्मा
उन्होंने बताया, 'दिलीप कुमार को यहां 13 दिसंबर को उनके आवास पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें सम्मानित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से यहां आएंगे।' आपको बता दें कि इस साल अप्रैल में दिल्ली में पद्म विभूषण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था, मगर दिलीप कुमार स्वास्थ्य कारणों से इसमें शामिल नहीं हो पाए थे। फिलहाल उन्होंने चेन्नई के बाढ़ पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए शुक्रवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का भी फैसला किया है।
'मस्तीजादे' के लिए और हॉट हुईं सनी लियोन, दिखेंगी सिर्फ दो कपड़ों में
उनकी अभिनेत्री पत्नी सायरा बानो ने बताया, 'इस बार सिर्फ करीबी परिजनों और तीन दोस्तों संग रात में एक छोटे से डिनर का आयोजन कर रहे हैं। उनके जन्मदिन में इस बार महज छह से सात लोग एकत्रित होने हैं।' दिलीप कुमार को ‘आन’, ‘आग’, ‘देवदास’, ‘मधुमति’, ‘पैगाम’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘गंगा जमुना’, ‘लीडर’ और ‘राम और श्याम’ जैसी फिल्मों में उनके यादगार अभिनय के लिए याद किया जाता है। उनकी रिलीज हुई आखिरी फिल्म ‘किला’ (1998) थी।