विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगे बढ़ी 'टॉक्सिक' तो Dhurandhar 2 की लाइन हुई क्लियर, ट्रेलर रिलीज पर आया जरूरी अपडेट

Published: Thu, 05 Mar 2026 03:32 PM (GMT+05:30)

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 की राह अब टॉक्सिक की रिलीज डेट में बदलाव से आसान ...और पढ़ें

टॉक्सिक और धुरंधर 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

टॉक्सिक और धुरंधर 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. आगे बढ़ गई टॉक्सिक की रिलीज डेट

  2. धुरंधर 2 के साथ नहीं होगा क्लैश

  3. धुरंधर 2 के ट्रेलर पर आया अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक और धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है, जिससे रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज की लाइन क्लियर हो गई है। 

ऐसे में अब धुरंधर पार्ट 2 के ट्रेलर को लेकर जरूरी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट दोगुनी होने वाली है। आइए जानते हैं कि धुरंधर 2 का ट्रेलर कब आ रहा है। 

कब आएगा धुरंधर 2 का ट्रेलर

लंबे समय से फैंस धुरंधर 2 के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर बीते दिनों में तरह-तरह की खबरें भी सामने आई थीं। इस रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि होली से एक दिन पहले 3 मार्च को धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा, लेकिन फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने इसका खंडन कर दिया था। अब जैसी ही टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे खिसकी है, एक बार फिर से धुरंधर 2 ट्रेलर रिलीज का मामला सुर्खियां बटोरने लगा है। 

dhurandhar2

यह भी पढ़ें- यश पीछे हटे तो Dhurandhar 2 के लिए खड़ी हुई नई मुसीबत, रणवीर सिंह की फिल्म से टकराएगी साउथ की ये बड़ी फिल्म

एनडीटीवी की खबर के अनुसार धुरंधर द रिवेंज का ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज किया जा सकता है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि का एलान होना अभी बाकी है। ऐसे में अब धुरंधर 2 को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है और शुक्रवार का दिन इस मूवी के लिए एक तरह से खास बन गया है। अगर वास्तव में धुरंधर 2 का ट्रेलर कल आ रहा है तो उसके लिए काउंटडाउन आज से ही शुरू हो जाएगा। 

dhurandharshooting (3)

गौर करें धुरंधर 2 की रिलीज डेट की तरफ तो अब ये मूवी सोलो रिलीज के साथ 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि पहले इसका बॉक्स ऑफिस क्लैश टॉक्सिक के साथ होने वाला था। 

धुरंधर 2 में खुलेंगे कई राज

इंडियन स्पाई के तौर पर हमजा (रणवीर सिंह) के तौर पर रणवीर सिंह रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) को मौत के घाट उतार दिया है। अब दूसरे भाग में फिल्म कहानी ल्यारी के अगले शहंशाह के तौर पर शुरू होगी, जिसमें मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और बड़े साहब जैसे किरदारों से भी हमजा टकराता हुआ नजर आएगा। 

यह भी पढ़ें- Toxic के हटते ही Dhurandhar 2 की हुई बल्ले-बल्ले, एडवांस बुकिंग में कर डाली धांसू कमाई