विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यश पीछे हटे तो Dhurandhar 2 के लिए खड़ी हुई नई मुसीबत, रणवीर सिंह की फिल्म से टकराएगी साउथ की ये बड़ी फिल्म

Published: Thu, 05 Mar 2026 02:10 PM (IST)

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट टलने के बाद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को नई चुनौती मिल गई ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉकिंग स्टार यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। फिल्म का रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के साथ क्लैश होने वाला था लेकिन होली के दिन खबर आई कि इसकी रिलीज डेट को टाल दिया है। इससे धुरंधर 2 के लिए रास्ता और साफ हो गया है।

उस्ताद भगत सिंह के साथ होगा क्लैश

लेकिन इस बीच ऐसा लग रहा है कि पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह को इससे फायदा हो रहा है। खबर है कि मेकर्स ने अब इसे पहले रिलीज करने का प्लान किया है। इस वजह से इसका क्लैश धुरंधर 2 के साथ होगा। पहले उस्ताद 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस तरह धुरंधर 2 के रास्ते में अभी कांटे बिछे ही हुए हैं।

mythriofficial_1772691498_3845937456659719801_1593284251

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने अमेरिका में मचाई तबाही, रिलीज से पहले इंटरनेशनल मार्केट में करोड़ों छाप रही Ranveer Singh की फिल्म

अब आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए, मिथ्री प्रोडक्शंस ने एक नया पोस्टर जारी किया और नई रिलीज डेट की घोषणा की। उस्ताद भगत सिंह अब 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या है टॉक्सिक की नई रिलीज डेट?

होली के दिन 4 मार्च को, केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने घोषणा की कि यश की मचअवेटेड फिल्म, टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की रिलीज को टाल दिया गया है। 19 मार्च, 2026 को पैन इंडिया रिलीज होने वाली इस फिल्म की रिलीज को मध्य पूर्व में जारी तनाव और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण टाल दिया गया। यश की टॉक्सिक अब 4 जून, 2026 को रिलीज होगी। इस कदम से टॉक्सिक रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के साथ टकराव से भी बच गई है। टॉक्सिक की रिलीज को इसके डिस्ट्रीब्यूटर्स, फार्स फिल्म्स की सलाह पर रिशेड्यूल किया गया है। मेकर्स का मानना है कि मिडिल ईस्ट में आया संकट मूवी के कलेक्शन पर असर डाल सकता है।

इस तरह आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह के साथ इसका क्लैश होगा जिसमें उनके साथ श्रीलीला नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- पोस्टपोन हुई यश की Toxic, रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 के साथ नहीं होगी रिलीज; क्यों लिया गया ये फैसला?