विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारा अर्जुन से लेकर अदिति भाटिया...बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जिन्होंने अपने डेब्यू से दर्शकों को चौंकाया

Published: Wed, 04 Mar 2026 06:42 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2026 07:32 PM (IST)

हिंदी सिनेमा में सारा अर्जुन, अनीत पड्डा और अदिति भाटिया जैसी नई अभिनेत्रियों ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में हर साल कई ऐसे नए टेलेंट डेब्यू करते हैं जिनमें से कुछ हमारे दिमाग पर एक छवि छोड़ने में कामयाब होते हैं। इनमें सारा अर्जुन, अनीत पड्डा जैसे कुछ नाम शामिल हैं। वहीं अब लिस्ट में लेटेस्ट नाम जुड़ गया है द केरला स्टोरी 2 फेम एक्ट्रेस अदिति भाटिया का।

इन तीनों ने ही अपनी दमदार उपस्थिति और प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है।

अनीत पड्डा - सैयारा

अनीत पड्डा ने सैयारा फिल्म से सिनेमा जगत में कदम रखा और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। अपने किरदार में ताजगी और ईमानदारी लाते हुए अनीत ने कैमरे के सामने आत्मविश्वास और सहजता से भरपूर अभिनय किया।

WhatsApp Image 2026-03-04 at 4.57.02 PM

यह भी पढ़ें- रोक के बावजूद The Kerala Story 2 की बिक रहीं टिकटों पर HC की फटकार, CBFC को भी पड़ी डांट

उन्होंने फिल्म के हर एक इमोशन को पर्दे पर बखूबी व्यक्त किया। इस फिल्म के बाद अनीत रातोंरात स्टार बन गई। एक्ट्रेस बहुत जल्द मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'शक्ति शालिनी' में नजर आएंगी।

सारा अर्जुन – धुरंधर

सारा अर्जुन बहुत कम उम्र से ही मनोरंजन जगत से जुड़ी हुई हैं, उन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्षों से, उन्होंने कई शानदार प्रोजेक्ट में काम किया। इसमें 'पोन्नियिन सेल्वन: 1 और 2', 'देवा थिरुमगल', 'एक थी डायन', 'जज्बा', 'सांड की आंख', 'सैवाम', और 'सिल्लू करुप्पट्टी' शामिल हैं।

sara (18)

धुरंधर के साथ उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और छा गईं। पर्दे पर उनका आत्मविश्वासपूर्ण प्रदर्शन और भावनात्मक गहराई वर्षों के अनुभव को दर्शाती है।

अदिति भाटिया – द केरल स्टोरी 2

अदिति भाटिया ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी और वे विज्ञापन जगत में भी एक जाना-पहचाना चेहरा रही हैं। उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया है। 5 महीने की उम्र में अदिति ने आईसीआईसीआई के लिए पहला विज्ञापन शूट किया था। अब वो 'द केरल स्टोरी 2' से मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आ रही हैं।

WhatsApp Image 2026-03-04 at 4.57.03 PM

नए कलाकारों के प्रति दर्शकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए, इन एक्ट्रेसेज ने पहले ही अपनी दमदार छाप छोड़ी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में भी हमें इनके शानदार रोल पर्दे पर देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- एक्टिंग के लिए परिवार से लड़ीं , मॉल में मिला पहला प्रोजेक्ट; The Kerala Story 2 की अदिति भाटिया का खुलासा