विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8 महीने बाद धुरंधर 2 की 'यालीना' को मिली नई फिल्म, स्पाई-थ्रिलर के डायरेक्टर संग एक्ट्रेस ने मिलाया हाथ?

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:53 AM (IST)

धुरंधर फेम अभिनेत्री सारा अर्जुन का नाम इस वक्त नई फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है। 

सारा अर्जुन की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सारा अर्जुन की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. धुरंधर फ्रेंचाइजी से छाईं सारा अर्जुन

  2. नई फिल्म को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस

  3. यशराज फिल्म्स की मूवी में आएंगी नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म धुरंधर 2 को रिलीज हुए 8 महीने से अधिक का समय बीत गया है। अभिनेता रणवीर सिंह ने इस दौरान अपनी दूसरी अपकमिंग मूवी प्रलय पर काम शुरू कर दिया, लेकिन धुरंधर की यालीना यानी एक्ट्रेस सारा अर्जुन का नाम नई फिल्म को चर्चा में नहीं था। 

अब ऐसा लग रहा है कि सारा अर्जुन (Sara Arjun) की अपकमिंग फिल्म का इंतजार खत्म हो गया है और उन्होंने एक ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर फिल्म देने वाले निर्देशक संग आने वाली नई मूवी के लिए डील डन कर ली है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- 

सारा अर्जुन की अगली फिल्म 

फिल्मों को लेकर अक्सर कहा जाता है कि अंततः फिल्म उसी कलाकार को मिलती है, जिसके भाग्य में वह लिखी होती है। अब बैंड बाजा बारात और टाइगर-3 फिल्मों के निर्देशक मनीष शर्मा की आगामी फिल्म में भी कुछ ऐसा ही देखा जा सकता है। मनीष एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म बना रहे हैं। फिल्म को यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनाया जा रहा है।

saraarjun

सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, मनीष ने पहले इस फिल्म की मुख्य नायिका की भूमिका के लिए अभिनेत्री अनीत पड्डा और शरवरी वाघ से संपर्क किया था। हालांकि, डेट्स की अनुपलब्धता के कारण दोनों ने यह फिल्म कर पाने में असमर्थता जताई। इसके बाद मनीष ने फिल्म धुरंधर से खूब लोकप्रियता बटोरने वाली अभिनेत्री सारा अर्जुन से संपर्क किया।

sara arjun upcoming movies

सारा ने यह फिल्म करने में दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने इसके लिए मनीष को अपनी स्वीकृति दे दी है। फिल्म में वेब सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ फेम अभिनेता अमरीश वर्मा के साथ उनकी जोड़ी नजर आएगी। पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित इस प्रेम कहानी में कुल आठ गाने होंगे, जो कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में पंजाब में शुरू करने की योजना है।

धुरंधर फ्रेंचाइजी से जीता सबका दिल

बतौर एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स में अपनी शानदार अदाकारी का जलवा बिखेरा और यालीना के किरदार को अमर कर दिया। कुल मिलाकर कहा जाए तो धुरंधर फ्रेंचाइजी की सफलता ने सारा को रातोंरात सिनेमा का स्टार बना दिया है। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की 'यलीना' को मिल गई बड़ी फिल्म, Ram Charan की अपकमिंग थ्रिलर में लीड रोल निभाएंगी सारा अर्जुन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।