विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Saiyaara फेम अनीत पड्डा ने पहना अहान की मां का सूट? डीन पांडे के साथ सेल्फी ने खींचा फैंस का ध्यान

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:59 PM (IST)

अभिनेत्री अनीत पड्डा ने कथित ब्वॉयफ्रेंड अहान पांडे और उनके परिवार के साथ दीवाली मनाई। इस दौरान अनीत ने अहान ...और पढ़ें

अनीत ने पहना अहान की मां का सूट (फोटो- इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट)

अनीत ने पहना अहान की मां का सूट (फोटो- इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट)

HighLights

  1. अनीत पड्डा ने अहान पांडे परिवार संग मनाई दीवाली

  2. अभिनेत्री ने अहान की मां डीन का एथनिक सूट पहना

  3. सैयारा फिल्म से करीब आए अनीत और अहान

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेत्री अनीत पड्डा (Aneet Padda) ने 8 नवंबर को मुंबई में अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड अहान पांडे और उनके परिवार के साथ दीवाली मनाई। परिवार के साथ हुए इस जश्न की तस्वीरों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में अनीत के कपड़ों ने सबका ध्यान खींचा क्योंकि इसमें एक खास बात थी। सैयारा फेम एक्ट्रेस ने एक एथनिक सूट पहना था, जो अहान की मां डीन पांडे का था। बताया जा रहा है कि उन्होंने ही यह सूट अनीत को गिफ्ट किया है।

अनीत ने पहना अहान की मां की सूट

इस मौके पर अनीट गुलाबी और नीले रंग के एथनिक कपड़ों में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। दिलचस्प बात यह है कि डीन पांडे ने भी पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम में यही सूट पहना था। अभिनेत्री ने अपने इस फेस्टिव लुक को मोजरियों के साथ पूरा किया, जो बिल्कुल वैसी ही लग रही थीं जैसी अहान की बहन अलाना पांडे ने पहनी थीं।

WhatsApp Image 2026-11-11 at 1.57.18 PM

डीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर परिवार के दीवाली समारोह की तस्वीरें शेयर कीं। अनीत को अक्सर उनके साथ महत्वपूर्ण मौकों और फैमिल फंक्शन में शामिल होते देखा गया है।

सैयारा के बाद हुई दोनों एक्टर्स की चर्चा

मोहित सूरी की 2025 की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 'सैयारा' में एक साथ काम करते हुए अनीत और अहान एक-दूसरे के करीब आ गए। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिससे इन दोनों युवा कलाकारों को काफी चर्चा मिली।

WhatsApp Image 2026-11-11 at 1.54.15 PM

पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को देखकर उनके डेट करने की अफवाहें भी उड़ने लगीं, हालांकि अनीत और अहान में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में उन्हें मुंबई में अहाना की बहन अलाना पांडे के बेबी शॉवर फंक्शन में भी देखा गया था।

यह भी पढ़ें- अनीत पड्डा को पसंद आया अहान पांडे का Beparwah अंदाज, रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड की नई फिल्म पर किया रिएक्ट

यह भी पढ़ें- Aneet Padda की 'शक्ति शालिनी' पर संकट के बादल? शाह रुख खान की King की वजह से पोस्टपोन हो सकती है रिलीज डेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।